UP Gehu Ka Bhav : यूपी में हाई रेट पर पहुंचा गेहूं का भाव, जानिये लेटेस्ट रेट
Gehu Ka Bhav : गेहूं के भाव पिछले काफी दिनों से स्वस्थ चल रहे थे लेकिन अब इसके रेट में उछाल आया है। उत्तर प्रदेश की मंडियो में गेहूं के रेट सातवें आसमान पर पहुंच गया हैं। इससे किसानों को लाभ हो रहा है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं यूपी की किस मंडी (Up Gehu Mandi Bhav) में सबसे महंगी गेहूं बिक रही है।
HR Breaking News (wheat rate hike)। गेहूं के रेट में अब तगड़ा उछाल आया है। दरअसल उत्तर प्रदेश में गेहूं के भाव पिछले काफी दिनों से सीधे बने हुए थे लेकिन अब लगभग सभी मंडियों में गेहूं के रेट एमएसपी से ऊपर जा पहुंचे हैं। इस बार सरकार ने गेहूं का एमएसपी 2425 (wheat MSP) रुपए प्रति क्विंटल तय किया है और यूपी की मंडियो (Mandi Bhav) में गेहूं 3000 प्रति क्विंटल के आसपास जा पहुंचा है।
गेहूं के भाव (Gehu Ka Bhav) अब रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। उत्तर प्रदेश की सभी मंडियो में गेहूं के रेट आए दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। कुछ मंडियों में गेहूं 2950 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से बिक रही है। वहीं गेहूं का न्यूनतम रेट (Wheat rate) 2400 रुपये प्रति क्विंटल है। इस बार किसानों को गेहूं का अच्छा रेट मिला है।
मंडी न्यूनतम अधिकतम
बरौत 2410 2700
मोठ 2520 2900
सहारनपुर 2440 2950
मोहम्मदी 2120 2775
विल्थारारोड 2630 2800
अलीगढ़ 2450 2820
घिरौर 2440 2875
बछरावां 2430 2975
मोहम्मदाबाद 2425 2995
अकबरपुर 2410 2850
पुखरायां 2415 2940
फैजाबाद 2380 2895
हरगांव 2410 2760
आनंदनगर 2420 2740
बंथरा 2534 2884
एक्सपर्ट्स ने दी जानकारी-
बाजार जानकारों का कहना है कि अब आने वाले कुछ दिनों में त्योहारों का सीजन शुरू हो जाएगा और ऐसे में इसकी डिमांड बढ़ने की वजह से गेहूं के रेट में और भी तेजी आ सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगले दो महीनों में गेहूं के रेट बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। अक्टूबर नवंबर में शादी ब्याह के सीजन के कारण गेहूं के रेट और ज्यादा बढ़ सकते हैं।
