home page

up ka mausam : हिमालय से आ रही हवाओं ने गिराया तापमान, यूपी वाले जान लें अगले 3-4 दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल

Weather Update जाड़े के मौसम का आगाज शुरू हो गया है। वाराणसी समेत पूरे पूर्वी उत्तर प्रदेश में सर्दी ने दस्तक दे दिया है। हिमालय व हिमालय के पश्चिमी क्षेत्र से आ रही बर्फीली हवाएं लोगों को सिहरन महसूस कराने लगी हैं। सुबह व देर रात में लोग हल्के गर्म कपड़े पहनकर ही बाहर निकल रहे हैं। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आ सकती है।आइए जानते है इसके बारे में विस्तार से.

 | 
up ka mausam : हिमालय से आ रही हवाओं ने गिराया तापमान, यूपी वाले जान लें अगले 3-4 दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल

HR Breaking News (नई दिल्ली)। हिमालय व हिमालय के पश्चिमी क्षेत्र से आ रही बर्फीली हवाएं पूर्वी उत्तर प्रदेश तक आ पहुंची हैं। इससे तापमान में आई गिरावट ने वातावरण में सिहरन बढ़ा दी है। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि आने वाले तीन-चार दिनों में तापमान में और गिरावट आ सकती है।


तीन-चार दिनों में नीचे गिर सकता है पारा


हिमालय के पश्चिम में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव भी आने वाले तीन-चार दिनों में यहां पहुंचकर पारा नीचे गिरा सकता है। तापमान गिरने से कोहरे और धुंध का प्रभाव बढ़ सकता है। पछुआ हवा के चलते गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 29.4 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा, जबकि न्यूनतम तापमान 14.8 रहा। इस प्रकार 24 घंटे में वातावरण का औसत तापमान 22.1 रहा जो मनुष्य के शरीर के तापमान से 14 डिग्री सेल्सियस कम है।

SBI 6 साल के लिए दे रहा 20 लाख रुपये का लोन, 21 से 58 साल के बीच होनी चाहिए उम्र, 31 जनवरी तक नहीं लगेगी कोई प्रोसेसिंग फीस


ठंडी पश्चिमी हवा के चलते वातावरण में आर्द्रता भी बढ़कर 82 से 64 प्रतिशत के बीच रही। बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि आने वाले तीन-चार दिनों में अभी हिमालयी क्षेत्र से ठंडी हवाओं के आने का क्रम जारी जारी रहने की संभावना है। इसी बीच हिमालय के पश्चिम में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव भी इधर पहुंचा तो ठंड और बढ़ सकती है तथा बादल या कोहरे की धुंध भी छा सकती है।