home page

Weather Alert : दिल्ली-यूपी में पड़ेगा घने कोहरा, हरियाणा-राजस्थान में चलेगी शीतलहर, पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी

IMD Weather Alert : इन दिनों देश के अधिकतर हिस्सों में ठंड पड़ रही है। साल के अंतिम महीने के आखिरी दिनों में ठंड ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। बीते कुछ दिनों से लगातार बढ़ती ठंड और कोहरे ने लोगों को परेशान कर रखा है। कुछ दिनों से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। इस बीच भारत मौसम विभाग की ओर से वेदर अपडेट जारी किया गया है। आईएमडी के मुताबिक आगामी कुछ दिनों तक उत्तर भारत के कई इलाकों में ठंड अपने तेवर दिखा सकती है। आने वाले दिनों में भयंकर शीतलहर और कोहरे के चलते यहां के लोगों को परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं। विभाग का यह भी पूर्वानुमान है कि आगामी दिनों में यहां के तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।  
 | 
Weather Alert : दिल्ली-यूपी में पड़ेगा घने कोहरा, हरियाणा-राजस्थान में चलेगी शीतलहर, पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी

HR Breaking News (Weather Alert) आईएमडी के अनुसार कोहरे और बढ़ती ठंड के चलते दिल्ली, एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे कई राज्यों में आम जनजीवन प्रभावित होने की संभावना है। विभाग के अपडेट के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते आज व कल यानी 27 व 28 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश (Weather Alert) और लद्दाख के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश व बर्फबारी होने के आसार हैं। इसी के साथ इस दौरान दक्षिण भारत के भी कई क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की भी संभावना है।

 

 

जानें आज कहां कितना रहेगा तापमान


मौसम विभाग (Weather Alert Today) के अनुसार आज 27 दिसंबर को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान    20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। वहीं, आज शनिवार को मुंबई में अधिकतम तामपान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तामपान 23 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।

चेन्नई में आज 27 दिसंबर को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान    24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। सांस्कृतिक राजधानी कोलकाता में अधिकतम तापमान     23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। 

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow Weather) में अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तामपान 9 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। बिहार की राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।

रांची में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। भोपाल में आज अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने के  आसार हैं। वहीं, मनाली में अधिकतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान -11 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसर हैं। 

गुलाबी नगरी जयपुर (Jaipur Weather) में अधिकतम तामपान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। इसी के साथ शिमल में  आज अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है। हरियाणा और राजस्थान में शीतलहर चलने का अंदेशा है। 

जानें राजधानी दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम


भारत मौसम विभाग (India Metrological Department) के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में लगातार मौसम बदल रहा है। बीते 24 घंटों में दिल्ली व एनसीआर में घना कोहरा छाया रहा है। इसी के साथ सर्द हवाओं के चलते कई इलाकों में ठंड में इजाफा देखने को मिला है। हालांकि इस दौरान हवा की गति काफी धीमी रही है। आईएमडी ने पूर्वानुमान जताया है कि आगामी 1 जनवरी तक क्षेत्र में हवा की गति ऐसी ही बनी रह सकती है। 


जानें उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम


भारत मौसम विभाग (IMD Weather Alert) के अनुसार उत्तर प्रदेश में इन दिनों जमकर ठंड पड़ रही है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते राज्य में उत्तर-पश्चिमी हवाओं का असर साफ दिखाई दे रहा है, जिस वजह से तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई है। भारत मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 से 48 घंटों के भीतर राज्य में घना कोहरा और भयंकर शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल सकता है। ऐसे में आईएमडी की ओर से प्रदेश के 25 जिलों के लिए रेड अलर्ट भी जारी किया गया है। विभाग का पूर्वानुमान है कि प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में इस दौरान घना कोहरा छा सकता है। 


जानें आज बिहार में कैसा रहेगा मौसम


पिछले कुछ दिनों से लगातार बिहार में ठंड (Cold in UP) बढ़ रही है। इस बीच मौसम विभाग ने अपना वेदर अपडेट जारी कर बताया है कि पूरे प्रदेश के लिए कल 28 दिसंबर तक अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी (IMD Weather) ने जहां के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसी के साथ प्रदेश के 29 जिलों में कोल्ड डे की स्थिति बनने के आसार विभाग ने जताए हैं।

बीते दिन प्रदेश के औरंगाबाद और भागलपुर का सबौर सबसे ठंडा रहा है। यहां का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा है। इसी के साथ राजधानी पटना में भी पहली दफा न्यूनतम तामपान 10 डिग्री सेल्सियस से कम पहुंचा है। ऐसे में वर्तमान में लोगों को बेहद ज्यादा ठंड झेलनी पड़ रही है।  

जानें आज उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम 


मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 1 जनवरी के बाद उत्तराखंड के मौसम (Weather in UK) में बदलाव हो सकता है। विभाग का अनुमान है कि उत्तराखंड में नए साल की शुरुआत बारिश और बर्फबारी के साथ हो सकती है।  मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 30-31 दिसंबर और 1 जनवरी को कई पहाड़ी इलाकों में बारिश व बर्फबारी हो सकती है। इसी के साथ आज 27 दिसंबर को देहरादून व 5 अन्य जिलों में कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है।