Weather Alert : 18 राज्यों के लिए मौसम विभाग का अलर्ट जारी, बारिश होने का पूरा अंदेशा
Weather Alert : इन दिनों देश भर में मौसम बदला हुआ है। इस बीच देश के पहाड़ी राज्यों में मौसम अपने अलग-अलग मिजाज दिखा रहा है। ऐसे में वेदर अपडेट के अनुसार देश के पहाड़ी राज्यों में बारिश व बर्फबारी का सिलसिला देखने को मिल रहा है। साथ ही इस दौरान मैदानी राज्यों में आंधी देखने को मिल रही है, जिसके चलते मौसम के मिजाज बदल रहे हैं। वहीं, इस बीच भारत मौसम विभाग की ओर से लेटेस्ट वेदर अपडेट जारी कर बताया गया है कि आगामी समय में देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम कैसा रहने वाला है।
HR Breaking News (Weather Alert Today) आईएमडी की ओर से जारी किए गए वेदर पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 19 तक देश के कई राज्यों में मौसम में काफी बड़ा बदलाव दर्ज किया जा सकता है। विभाग का मानना है कि इस दौरान उत्तर प्रदेश, गुजरात, राजस्थान समेत देश के लगभग 18 राज्यों में बारिश (Rain in 18 States) हो सकती है। ऐसे में विभाग की ओर से अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। ऐसे में अगर विभाग का यह पूर्वानुमान सही साबित होता है तो प्रदेश के कई इलाकों में लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।
भारत मौसम विभाग (India Metrological Department) की ओर से जारी किए गए लेटेस्ट वेदर अपडेट के मुताबिक आज 14 मार्च से 17 मार्च के बीच उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश और आंधी आ सकती है। वहीं, इस दौरान विभाग ने बिजली गिरने की भी आशंका जताई है। साथ ही मौसम विभाग ने 14 मार्च को ओडिशा में और आज व कल यानी 14 व 15 मार्च को झारखंड में उष्ण लहर से भीषण उष्ण लहर चलने की संभावना जताई है। वहीं, दो दिन बाद स्थिति में थोड़ा सुधार भी देखने को मिल सकता है।
इन इलाकों में भयंकर बारिश होने के आसार
मौसम विभाग के वेदर अपडेट में यह भी जारी किया गया है कि आज 14 मार्च से 16 मार्च तक अरुणाचल प्रदेश के भी कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश हो सकती है। साथ ही इस दौरान 15 मार्च को उप-हिमालयी असम और मेघालय में भी भयंकर बारिश (Heavy Rain Alert) होने के आसार जताए हैं। वहीं, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उससे लगते मैदानी इलाकों में 15 व 16 मार्च को मौसम बेहद खराब रह सकता है। इस दौरान यहां गरज व चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही विभाग ने ओलावृष्टि होने की भी आशंका व्यक्त की है।
यहां गर्मी बढ़ा रही परेशानी
मध्य प्रदेश (MP ka mausam) में इन दिनों गर्मी ने लोगों को खूब परेशान किया हुआ है। प्रदेश के नर्मदापुरम में लगातार दूसरे दिन लू चलने से लोगों को काफी परेशान होना पड़ रहा है। यहां पर अभी से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को पार कर गया है। क्षेत्र का यह तापमान सामान्य से 6.6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया है।
इसके अलावा बाकी प्रदेश के बाकी क्षेत्रों के मौसम की बात करें तो इस दौरान रतलाम में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस, मंडला में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस, धार और खजुराहो में अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस, दमोह में अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस और खरगोन में अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस रहा है। वहीं, इस दौरान भोपाल में अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस, जबलपुर में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस, उज्जैन में अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस और ग्वालियर में तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
गुजरात में बढ़ रहा पारा
मौजूदा समय में गुजरात में लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। राज्य के कई शहरों में फिलहाल तापमान (Temperature increase) में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। वर्तमान में सौराष्ट्र और कच्छ में तेज लू चल रही हैं और गुजरात व विदर्भ में भी कई क्षेत्रों में लू चल रही हैं। वहीं, भारत मौसम विभाग का यह भी पूर्वानुमान है कि 19 व 20 मार्च को एग बार फिर गुजरात में मौसम बदल सकता है। इस दौरान प्रदेश के कई क्षेत्रों में हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है।
