home page

Weather Alert : 5 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम

Weather Alert : फरवरी महीने का अंतिम सप्ताह चल रहा है और इस बीच गर्मी अभी से अपने तेवर दिखा रही है। राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश भारत के कई राज्यों में मौसम लगातार बदल रहा है। 

 | 
Weather Alert : 5 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम

HR Breaking News (weather alert) उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में अभी से अप्रैल-मई जैसी गर्मी लोगों को महसूस होने लगी है। ऐसे में इस दौरान राजस्थान के कई क्षेत्रों में तो अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। वहीं, इस बीच देश के कुछ हिस्सों में बारिश व पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी होने के भी आसार हैं।
 
राजधानी दिल्ली में कैसा है मौसम 


भारत मौसम विभाग (India Metrological Department) की ओर से जारी किए गए वेदर अपडेट के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में आज 26 फरवरी को मौसम बिल्कुल साफ रहने के आसार हैं। वहीं, इस दौरान दिन में तेज धूप निकल सकती है। वेदर अपडेट के अनुसार आगामी दिनों में दिल्ली और एनसीआर के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। हालांकि आज 26 जनवरी को दिन में सतही हवाएं चलने की भी विभाग ने संभावना जताई है। इसी के साथ कल 27 फरवरी को हल्की धुंध भी छा सकती है।

 

 

जानें उत्तर प्रदेश में कैसा है मौसम का हाल 


मौसम विभाग के लेटेस्ट वेदर अपडेट (latest weather alert) के अनुसार उत्तर प्रदेश में आज भी बारिश होने के कोई आसार नहीं हैं। वहीं, इस दौरान प्रदेश के अधिकतर जिलों में तापमान बढ़ सकता है और दिन भर तेज धूप खिली रहने की संभावना है। ऐसे में मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के लखनऊ, कानपुर, मेरठ, इटावा, आगरा, अलीगढ़, अमेठी, मथुरा, मैनपुरी, अमरोहा, आजमगढ़, बहराइच, बागपत, बलरामपुर, बलिया जिले में गर्मी बढ़ने की संभावना है। 

जानें आज बिहार में कैसा रहेगा मौसम 


भारत मौसम विभाग के लेटेस्ट वेदर अपडेट के अनुसार आज बिहार में मौसम (Bihar ka mausam) साफ रहने की संभावना है। वहीं, इस दौरान तापमान में बढ़ोतरी भी देखने को मिलेगी, जिससे लोगों को भयंकर गर्मी का एहसास होता रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार आज बेगूसराय, भागलपुर, मुंगेर, पूर्णिया, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, जहानाबाद क्षेत्र में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। इसी के साथ राजधानी पटना में भी आज अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।
 


जानें हिमाचल प्रदेश में कैसा है मौसम 


भारत मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए वेदर अपडेट (weather update today) के अनुसार 27 और 28 फरवरी को हिमाचल प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। ऐसे में विभाग की ओर से बिलासपुर, शिमला, सोलन, कांगड़ा व मंडी जिले के लिए चेतावनी जारी की गई है। इसी के साथ मनाली और उसके आसपास के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने के भी आसार विभाग ने जताए हैं।

जानें कहां कितना रहेगा तापमान 


मौसम विभाग की ओर से जारी वेदर अपडेट के अनुसार आज प्रदेश के कई शहरों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। विभाग के लेटेस्ट वेदर अपडेट के अनुसार आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (National capital Delhi) में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, आज 26 फरवरी को गुलाबी नगरी जयपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसी के साथ पहाड़ी सिटी शिमला में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है।
 
विभाग के अनुसार आज 26 फरवरी को बिहार की राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। साथ ही चेन्नई में आज 26 फरवरी को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। वहीं, नैनीताल में आज अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है। भोपाल में आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। इसी के साथ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है।