home page

Weather Alert : पहाड़ी राज्यों के लिए बारिश व बर्फबारी का पूर्वानुमान, जानें IMD अलर्ट

Weather Alert : उत्तराखंड में लगातार मौसम (weather alert) में बदलाव देखने को मिल रहा है। वर्तमान में प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है। वहीं, पर्वतीय इलाकों में मौसम विभाग की ओर से हल्की बारिश और बर्फबारी (rain and hailstorm) होने के आसार जताए गए हैं। 

 | 
Weather Alert : पहाड़ी राज्यों के लिए बारिश व बर्फबारी का पूर्वानुमान, जानें IMD अलर्ट 

HR Breaking News (Barish ka alert) इन दिनों देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम लगातार करवट ले रहा है। इस बीच उत्तराखंड के मौसम की बात करें तो पिछले काफी समय से प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है। हालांकि मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए लेटेस्ट वेदर अपडेट के अनुसार आज उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में एक बार फिर मौसम (Mausam Update) करवट ले सकता है। 

मौसम विज्ञान केंद्र (IMD Center) के वेदर अपडेट के अनुसार आज 7 मार्च को प्रदेश के कुछ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। ऐसे में इसका प्रभाव तापमान पर भी देखने को मिलेगा। हालांकि प्रदेश के बाकी क्षेत्रों में दिनभर तेज धूप निकली रहेगी, जिसके चलते तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किए जाने की संभावना है।

जानें राजधानी में कैसा रहा मौसम 


मौसम विभाग (weather alert) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार राजधानी देहरादून में बीते पूरे दिन तेज धूप निकली रही। हालांकि इस दौरान बीच-बीच में बादल भी छाए रहे थे। बादलों के छाने से एक ओर जहां तेज धूप से लोगों को रात मिली। वहीं, तेज धूप के चलते गर्मी का असर साफ-साफ दिखाई दिया है। ऐसे में तापमान में बढ़त देखने को मिली है। देहरादून में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। 

पहाड़ों पर कैसा रहा मौसम 


वहीं, उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी (rise in temp) देखने को मिल रही है। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है और यहां का न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। ऐसे में अधिकतम तापमान में जहां 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़त हुई है। वहीं, न्यूनतम तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिली है। 

जानें कहां होगी बारिश 


मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए वेदर अपडेट (weather alert) के अनुसार आज 7 मार्च को चमोली, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी जिले में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। विभाग का मानना है कि 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में आज बर्फबारी होने के आसार बने हुए हैं। हालांकि प्रदेश के बाकी जिलों में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना विभाग की ओर से जताई गई है।
 


आगामी दिनों में कैसा रहेगा मौसम 


मौसम विभाग की ओर से पूर्वानुमान लगाया गया है कि आने वाली 12 मार्च तक प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम (Weather Update) ऐसा ही बना रह सकता है। हालांकि इस दौरान मौसम में हो रहे बदलाव के चलते तापमान में कुछ गिरावट जरूर देखने को मिलने की संभावना है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और हल्की बारिश का प्रभाव निचले क्षेत्रों के मौसम पर भी दिखाई दे सकता है। यह भी अनुमान है कि पूरे प्रदेश के तापमान पर इसका असर होने की संभावना बेहद कम है।