home page

Weather Alert : देशभर में मौसमी गतिविधियां जारी, ज्यादातर क्षेत्रों में गर्मी की एंट्री

Weather Alert Today : देश में इन दिनों लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। कुछ क्षेत्रों में जहां तापमान में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है वहीं, देश के कुछ हिस्सों में बारिश ने भी लोगों को परेशानी में डाल रखा है। ऐसे में कहा जा सकता है कि देश के अधिकतर क्षेत्रों में गर्मी की एंट्री हो चुकी है और इस बीच दिल्ली में तो तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचने के आसार है। वहीं, बिहार में तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को पार कर गया है। राजस्थान और गुजरात में भी बढ़ती गर्मी का असर देखा जा रहा है। 

 | 
Weather Alert : देशभर में मौसमी गतिविधियां जारी, ज्यादातर क्षेत्रों में गर्मी की एंट्री

HR Breaking News (weather alert today) फरवरी महीने का आज अंतिम दिन है और ऐसे में फरवरी के साथ-साथ देश से ठंड की भी विदाई हो चुकी है। उत्तर भारत के अधिकतर क्षेत्रों में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। हालांकि इस दौरान सुबह व शाम हल्की ठंड जरूर देखने को मिल रही है, लेकिन दोपहर में तेज धूप लोगों को गर्मी का एहसास करा रही है। इस बीच भारत मौसम विभाग (India Metrological Department) की ओर से लेटेस्ट वेदर अपडेट जारी कर बताया गया है कि आज 28 फरवरी को देश की अलग-अलग हिस्सों में मौसम कैसा रहने वाला है। 

 


जानें दिल्ली में कैसा है मौसम का हाल 


आईएमडी की ओर से वेदर अपडेट (IMD Weather Update) जारी कर बताया गया है कि आज राजधानी दिल्ली में मौसम बिल्कुल साफ रहने वाला है। वहीं, इस दौरान किसी भी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। भारत मौसम विभाग के अनुसार सुबह के समय हल्की धुंध जरूर हो सकती है। हालांकि समय के साथ तापमान में वृद्धि होगी और आसमान भी बिल्कुल साफ रहेगा। अगर हम दिल्ली के तापमान की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है।

 


जानें उत्तर प्रदेश और बिहार में कैसा रहेगा मौसम 


आईएमडी की ओर से जारी किए गए वेदर अपडेट (weather alert) के अनुसार आज 28 फरवरी को उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने वाला है। इस दौरान दोपहर के समय प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को पार कर सकता है। ऐसे में संकेत मिल रहे हैं कि मार्च की शुरुआत में लोगों को काफी ज्यादा बढ़ते तापमान का सामना करना पड़ेगा। 

वहीं, अगर बात करें बिहार के मौसम की तो बिहार में भी आगामी दिनों में आसमान पूरी तरह साफ रहने वाला है और दिन के समय लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ेगा। कैमर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। ऐसे में यह तापमान फरवरी महीने के अनुसार बेहद ज्यादा है और लोगों को फरवरी में ही मई जून जैसी गर्मी का एहसास होने लगा है। 

जानें राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम 


राजस्थान (Rajasthan Weather Alert) में गर्मी ने अभी से ही अपने तेवर दिखाने शुरू किए हुए हैं। ऐसे में आने प्रदेश के कुछ जिलों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को पार कर गया है। इस बीच मौसम विभाग की ओर से जो वेदर अपडेट जारी किया गया है उसके अनुसार तापमान में और ज्यादा बढ़ोतरी होने की संभावना है। वहीं, प्रदेश में आगामी एक हफ्ते तक बारिश के भी कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि राजस्थान में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़त हो सकती है। साथ ही इस दौरान उत्तर पश्चिमी भारत के कई क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस ज्यादा बना रह सकता है। 

जानें पहाड़ों पर कैसा रहेगा मौसम 


आईएमडी के लेटेस्ट वेदर अपडेट (hills weather alert) के अनुसार वर्तमान में दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हैं, जिनके चलते 3 व‌ 4  मार्च को जम्मू कश्मीर और हिमालयी क्षेत्र में हल्की बारिश व बर्फबारी होने की संभावना बनी हुई है। हालांकि इसका असर मैदानी क्षेत्रों पर नहीं होगा और मैदानी क्षेत्रों में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। 

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 5 से 7 दिनों तक महाराष्ट्र में तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं,  इस दौरान 4 व 5 मार्च को गुजरात में भी उमस भरा मौसम रहने की विभाग की ओर से चेतावनी जारी की गई है। साथ ही यह भी पूर्वानुमान है कि यहां के तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। 


हालांकि मौसम विभाग की ओर से इस दौरान कुछ राज्यों में बारिश होने की भी संभावना जताई गई है।मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज 28 फरवरी को मेघालय, असम, अरुणाचल प्रदेश और केरल राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। साथ ही सिक्किम और अप हिमालय पश्चिम बंगाल में भी कल यानी 1 मार्च को बूंदाबांदी होने की संभावना विभाग ने जताई है।
 


क्या अभी से शुरू होंगी हीट वेव 


मौसम विभाग (Weather Alert) की ओर से जारी लेटेस्ट वेदर अपडेट के अनुसार मार्च महीने की शुरुआत में मौसम बिल्कुल साफ रहने वाला है और इस दौरान तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जाएगा। ऐसे में उत्तर पश्चिमी और मध्य भारत में तापमान में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिलेगी और लोगों को हीट वेव का खतरा भी हो सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को स्वास्थ्य का अतिरिक्त ध्यान रखने और समय-समय पर तरल पदार्थ लेने की सलाह दी है। स्वास्थ्य के मध्य नजर लोगों को कहा जा रहा है कि ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं और अपनी बॉडी को हाइड्रेट रखें।