home page

Weather Alert : मौसम ले रहा करवट, 5 जिलों में बारिश का अलर्ट हुआ जारी

Weather Alert Today : बिहार में मौसम के मिजाज ने तेजी से करवट बदली है। मार्च महीने की शुरू होते ही गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। वहीं, भविष्य में बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। प्रदेश में मौसम अभी काफी गर्म चल रहा है।

 | 
Weather Alert : मौसम ले रहा करवट, 5 जिलों में बारिश का अलर्ट हुआ जारी

HR Breaking News (Today Weather Alert) मौसम विभाग के अनुसार बिहार राज्य के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। दिन और रात के समय हल्की ठंड से भी निजात मिलने वाली है। राज्य के कई क्षेत्रों में दिन के समय तेज हवाएं चल रही हैं। पटना मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। हालांकि आने वाले दिनों में बारिश की संभावना भी जताई जा रही है।

ऐसे में जहां गर्मी बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं वहीं, बारिश के कारण भी लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। 

बिहार क इन जिलों में हो सकती है बारिश 


मौसम विभाग (weather alert) के अनुसार अगले एक सप्ताह में प्रदेश का मौसम शुष्क रह सकता है। वहीं, 10 मार्च को राज्य के सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, और कटिहार जिले में बारिश की संभावना बताई गई है।


बारिश के साथ-साथ राज्य में तेज हवाएं भी चल सकती हैं। हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रह सकती है। राज्य के पांच जिलों में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। 

जानें कैसा रहेगा बिहार का तापमान 


राज्य की राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस, तो 18.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा है। वहीं, भागलपुर का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस रहा है। गया का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा है। वहीं मुजफ्फरपुर का अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।