home page

Uttar Pradesh में बदला मौसम, बारिश हुई शुरू, जानें कहां कब आएगी बारिश

Uttar Pradesh Weather : उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। जहां दिन में कड़ाके की धूप निकल रही है। वहीं, रात होते होते ठंड का एहसास शुरू हो जाता है। अब इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश में मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। आईएमडी के अनुसार प्रदेश (UP Weather ) में अब बारिश का दौर शुरू होने वाला है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि प्रदेश के किन इलाकों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।
 | 
Uttar Pradesh में बदला मौसम, बारिश हुई शुरू, जानें कहां कब आएगी बारिश

HR Breaking News (Uttar Pradesh) यूपी में मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अब बीते कुछ दिनों से यहां पर शीतलहरें चल रही है, जिससे ठंड बढ़ गई है, लेकिन अब इसी बीच मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है कि प्रदेश (Uttar Pradesh Weather) का मौसम करवट लेने वाला है और इस दौरान कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।

 

कैसा रहेगा आज यूपी का मौसम 


मौसम विभाग (IMD Rain Alert) का कहना है कि आज 1 फरवरी को पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान जताया है। इस दौरान काले बादल छाए रह सकते हैं। वहीं पूर्वी यूपी के कई इलाकों में आज 1 फरवरी को कोहरा और कोल्ड डे (Fog and cold day) को लेकर चेतावनी जारी की गई है। पूर्वानुमान अनुसार आगामी 24 घंटे में यूपी के कई जिलों में अधिकतम तापमान ऐसा ही बना रहने वाला है।


बुलंदशहर में किसानों की बढ़ी चिंताए


बुलंदशहर के मौसम (Weather in Bulandshahr)  की बात करें तो यहां पर बीते दिनों हुई बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अचानक से हुई बरसात से सरसों, आलू, चना, मटर और सब्जी की फसलों को नुकसान हो सकता है और तेज हवाओं के साथ बारिश (Bulandshahr Rain Alert) से जिले में शीत लहर का असर बढ़ गया है। किसानों के मुताबिक प्रदेश में यह बारिश फसलों के लिए आफत बन गई है। शहर में देर रात हुई बारिश के बाद गलन भरी ठंड बढ़ गई है। वहीं, बारिश रूकने के बाद आसमान में अभी बादल बने हुए हैं, जिससे किसानों में असमंजस की स्थिती बनी है।

 

मुरादाबाद व वाराणसी का मौसम 


वहीं, मुरादाबाद (Moradabad Weather Forecast) में तो सुबह ही बादलों की आवाजाही लगी हुई है और हल्की बरसात के चलते मौसम कूल-कूल हो गया है और इस दौरान तापमान में भी गिरावट आई है। बारिश के चलते लोगों को थोड़ी परेशानी हो रही है और वाराणसी में तो मौसम (Weather in Varanasi)  एकदम सामान्य है। भले ही यहां सुबह से धूप खिली है, लेकिन मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि शाम तक छिटपुट बादलों की आवाजाही लगी रह सकती है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 11 और अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है।

अलीगढ़  ओर आगरा का मौसम 


अलीगढ़  के मौसम (Aligarh weather) की बात करें तो यहां बादलों की आवाजाही के बीच हल्की धूप निकल सकती है। इसके  साथ ही मौसम बिल्कुल ठंडा हो गया है। पिछले कई दिनों से यहां पर लगातार कोहरा देखने को मिल रहा है और दोपहर में हल्की धूप निकल रही है। आगरा में बारिश (rain in agra) के चलते मौसम बदल गया है और रूक-रूक कर हल्की बारिश हो रही है, जिससे तापमान गिर गया है और बारिश के चलते ठंडी हवाएं चल रही है। 

अमेठी में छाया घना कोहरा 


आज 1 फरवरी को अमेठी में घना कोहरा (Fog Alert In Amethi) देखने को मिला है और साथ ही बूंदाबांदी रिकॉर्ड की जा रही है। घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है और वाहनों की रफ्तार थम गई है। सहारनपुर में बीतो राहत बारिश के चलते मौसम एकदम कुल हो गया है और बीच-बीच में बारिश हो सकती है। बादलों के चलते ठंड में इजाफा हो सकता है। वहीं, महोबा में भी आज घना कोहरा छाया हुआ है, जिससे कड़ाके की सर्दी हो रही है।

नोएडा समेत इन इलाकों में हुई बारिश


अभी नोएडा -गाजियाबाद में रूक-रूक कर बरसात (Rain in Noida-Ghaziabad) का सिलसिला जारी है, जिससे ठंड बढ़ गई है। वहीं, चंदौली में घने कोहरे के चलते विजिबलिटी जीरो हो गई है। हालांकि यहां पर बरसात से किसानों के चेहरे पर मुस्कान आ गई है। वहीं, अयोध्या में बादलों के साथ घना कोहरा देखा जा रहा है। लखीमपुर खीरी में घने कोहरे के चलते लोगों का जीवन अस्त -व्यस्त हो रहा है और आजमगढ़ में भी सुबह घना कोहरा और सर्द हवाओं से ठंड बढ़ गई है।


इन जिलों में जमकर बरसेंगे मेघा 


मौसम विभाग का कहना है कि आज 1 फरवरी को जिन इलाकों में बारिश (Rain Alert In UP)के आसार है। उनमे शाहजहांपुर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, मेरठ, बागपत, बिजनौर, मुरादाबाद, हापुड़, फिरोजाबाद, आगरा, इटावा, संभल, रामपुर, बरेली, बुलंदशहर, बदायूं, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस (Hathras Weather Forecast), औरया, जालौन, हमीरपुर, झांसी, महोबा और ललितपुर का नाम शामिल है। इस दौरान श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और महराजगंज में गलन भरी ठंड हो सकती है। 


किन जगहों पर साफ रहेगा मौसम 


जहां एक ओर कई इलाकों में बारिश का कहर दिखेगा। वहीं, दूसरी ओर कई इलाकों में मौसम साफ रहने वाला है। इन जिलों में वाराणसी,चंदौली, आजमगढ़, जौनपुर, प्रतापगढ़,  मिर्जापुर, प्रयागराज, अमेठी, रायबरेली, कानपुर, चित्रकुट, कौशाम्बी,लखीमपुर खीरी, बस्ती, अयोध्या, हरदोई,  कन्नौज और सीतापुर का नाम शामिल है। 

लखनऊ-नोएडा के मौसम का हाल 


राजधानी लखनऊ के मौसम (Lucknow weather) की बात करें तो यहां पर आज बादलों की आवाजाही लगी रह सकती है और कल 2 फरवरी को हल्की बारिश के आसार है। आज 1 फरवरी को यहां का न्यूनतम तापमान 12 और अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस के आसा-पास बने रहने की संभावना है और अगले 24 घण्टे में बढ़ सकता है। इस दौरान नोएडा में भी काले बादल छाएं रहेंगे और हल्की बारिश के आसार है। नोएडा में आज 1 फरवरी को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रह सकता है और अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस होगा।

आगामी 3 दिनों कैसा रहेगा मौसम 


एक्सपर्ट का कहना है कि अब फरवरी में कई नए पश्चिमी विक्षोभ (New western disturbance)  एक्टिव हो रहे हैं और पहला पश्चिमी विक्षोभ 2 फरवरी को मौसम को प्रभावित करेगा और दूसरे पश्चिमी विक्षोभ का असर 5 फरवरी को उत्तर पश्चिमी भारत पर पड़ेगा। ऐसे में मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है कि आगामी 3 दिनों बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है।