hrbreakingnews.com

20 नवंबर का मौसम : दिल्ली-UP समेत 15 राज्यों में बदलेगा मौसम, IMD का भारी बारिश-तूफान का अलर्ट जारी 

Kal Ka Mausam 20 November : देशभर में मौसम एकदम बदला हुआ है। अब उत्तर भारत के कई राज्यों में धीरे-धीरे ठंड बढ़ने लगी है। अब इसी बीच आईएमडी (Kal Ka Mausam 20 November) ने आगामी दिनों में मौसम में बदलाव को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि चक्रवाती तूफान से एक बार फिर दिल्ली-UP समेत 15 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है।
 
दिल्ली-UP समेत 15 राज्यों में बदलेगा मौसम, IMD का भारी बारिश-तूफान का अलर्ट जारी

HR Breaking News (Kal Ka Mausam) देशभर में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। मानसून की विदाई के बाद जहां एक ओर उत्तर भारत (Kal Ka Mausam) में ठंड और घने कोहरे का प्रभाव देखने को मिल रहा है, वहीं दक्षिण और पूर्वी भारत के कई राज्यों में बारिश और तूफान का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने अब एक फिर दिल्ली-UP समेत 15 राज्यों में मौसम बदलने को लेकर अलर्ट जारी किया है। 

किन राज्यों में बरसेंगे मेघा 


एक ओर दक्षिण भारत में चक्रवाती तूफान अकवान (Cyclonic Storm Akwan) का खतरा मंडरा रहा है तो वहीं, दूसरी ओर झारखंड, बिहार, ओडिशा समेत 15 राज्यों में बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है। IMD ने 19 नवंबर को झारखंड, बिहार, ओडिशा समेत देश के 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ हिस्सों में हवा की रफ्तार 85 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है।

 

चक्रवाती तूफान अकवान से बिगड़ेगा मौसम


दक्षिण और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में बना प्रचंड चक्रवाती तूफान अकवान से मौसम बदल सकता है। इसके 20 नवंबर की दोपहर तक उत्तरी आंध्र प्रदेश, दक्षिणी ओडिशा के तटों के आस-पास टकराने के आसार जताए गए हैं। इस दौरान हवा (Mausam Ka Taja Update) की रफ्तार 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंकों की गति 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है।


इसके असर से 19 और 20 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और ओडिशा में कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। 


आज किन  राज्यों में बिगड़ेगा मौसम


मौसम विभाग (IMD Rain Alert) का कहना है कि आज 19 नवंबर को झारखंड, बिहार, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, केरल, तेलंगाना, तमिलनाडु, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और त्रिपुरा में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। वहीं, दूसरी ओर  रांची, धनबाद, देवघर, बोकारो, हजारीबाग, पलामू और रामगढ़ समेत कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है। 

कहां रहेगा सबसे ज्यादा चक्रवाती तूफान का प्रभाव


इसके साथ ही बिहार (Bihar Weather Forecast) में पटना, भोजपुर, बक्सर, भागलपुर, पूर्णिया, सुपौल, दरभंगा, मधुबनी और किशनगंज के साथ ही कई इलाकों में मौसम खराब रह सकता है। ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में भारी बारिश के साथ तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है और आंध्र प्रदेश में चक्रवाती तूफान का सबसे ज्यादा प्रभाव देखने को मिल सकता है।


इन राज्यों में दिखेगा घने कोहरे का प्रभाव 


दिल्ली (Delhi Ka Mausam) में आज ठंड और घने कोहरे का प्रभाव देखने को मिल सकता है। राजधानी में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। यूपी (UP Weather News) में गाजियाबाद, मेरठ, नोएडा, आगरा, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर और जौनपुर के साथ ही कई जिलों के लिए मौसम खराब रहने का अलर्ट जारी किया है। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कई हिस्सों में भी घने कोहरे और ठंड का प्रभाव बढ़ सकता है।