Weather Forecast : इन राज्यों में घने कोहरे, भीषण ठंड के बीच होगी झमाझम बारिश
Weather Update : देशभर में मौसम का हाल लगातार बदलता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि अब यहां पर जल्द ही झमाझम बारिश होने वाली है। बारिश (IMD Rain Alert) होने की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। साथ ही साथ कोहरे ने भी लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया है। खबर के माध्यम से जानिये आज का मौसम कैसा रहने वाला है।
HR Breaking News - (Aaj Ka Mausam)। कड़ाके की ठंड की शुरुआत हो गई है। आने वाले दिनों में ठंड का सिलसिला और भी ज्यादा बढ़ने वाला है। आज राजधानी दिल्ली सहित, बिहार, यूपी, राजस्थान और उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों में भीषण ठंड (Today weather Forecast) का अलर्ट जारी किया गया है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से मौसम की पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में पूरी डिटेल।
दिल्ली-एनसीआर का ऐसा रहेगा मौसम-
दिल्ली-एनसीआर के मौसम के बारे में बात करें तो आज यानी 28 दिसंबर को सुबह मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। वहीं न्यूनतम तापमान 5 से 8 डिग्री सेल्सियस (Delhi-NCR Weather) के बीच दर्ज किया जा सकता है। वहीं अधिकतम तापमान के बारे में बात करें तो ये 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना लगाई जा रही है।
यूपी में धूप न निकलने की वजह से बढ़ेगी ठंड-
यूपी में धूप ना निकलने की वजह से ठंड में बढ़ौतरी दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने आज (28 दिसंबर) प्रदेश (UP Ka Mausam) के कई जिलों में कोल्ड डे और घना कोहरे का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के मुताबिक 30 दिसंबर से कोल्ड डे और कोहरे में कमी दर्ज की जा सकती है। हालांकि ठंड का सिलसिला जारी रहने वाला है। 28 दिसंबर को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में मौसम (UP Weather Today) साफ रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। इस दौरान पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर घना से अत्यंत घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया गया है।
राजस्थान में छाएगा घना कोहरा-
राजस्थान में कहीं-कहीं कोहरे की संभावना लगाई जा रही है। मौसम विभाग (IMD Weather Forecast) के अनुसार इस दौरान न्यूनतम तापमान करौली में 3.1 डिग्री सेल्सियस, पाली में 3.4 डिग्री, अंता में 4.5 डिग्री, दौसा में 4.7 डिग्री, अलवर में 5.2 डिग्री, नागौर में 5.3 डिग्री, लूणकरणसर में 5.8 डिग्री और सिरोही में 6.2 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना लगाई जा रही है। इसके साथ साथ राजधानी (Rajasthan Ka Mausam) जयपुर में तापमान 9 डिग्री या उससे भी नीचे जा सक है।
पंजाब और हरियाणा में ऐसा रहेगा मौसम-
पंजाब और हरियाणा के ज्यादा हिस्सों में कड़ाके की ठंड जारी रहने की उम्मीद है। कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहने वाला है। पंजाब का न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा रहा है। पंजाब के अन्य इलाकों में अमृतसर में न्यूनतम तापमान (Punjab and Haryana Weather Update) 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। जोकि सामान्य से दो डिग्री अधिक है। लुधियाना में तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस जबकि पटियाला का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
