home page

Weather Forecast : दिल्ली समेत इन राज्यों में छाएगा कोहरा, मौसम विभाग ने दी जानकारी

Weather Update : देशभर में मौसम का हाल लगातार बदल रहा है। बता दें कि उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में सर्दी का प्रभाव देखने को मिल रहा है। इसके अलावा दिल्ली (Delhi weather today) समेत कई अन्य राज्यों में कोहरा छाये रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसकी वजह से दृश्यता कम होने वाली है। आइए जानते हैं दिल्ली समेत बाकी राज्यों का मौसम कैसा रहेगा।

 | 
Weather Forecast : दिल्ली समेत इन राज्यों में छाएगा कोहरा, मौसम विभाग ने दी जानकारी

HR Breaking News - (Aaj Ka Mausam)। दिल्ली समेत देश के कई अन्य राज्यों में सर्दी के मौसम के साथ साथ कोहरे का प्रभाव देखने को मिल रहा है। दिल्ली समेत देशभर के कोहरे का प्रकोप देखने को मिलेगा। तापमान (Today Weather Update) में और भी ज्यादा गिरावट दर्ज किये जाने की उम्मीद है। इसके साथ साथ कोहरे की स्थिति भी गंभीर होने वाली है। इस स्थिति में लोगों को सावधानी बरतने की संभावना है। खबर में जानिये मौसम की पूरी जानकारी।


सर्दी के मौसम की हुई शुरुआत-

सर्दी के मौसम की शुरुआत हो गई है। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस दौरान मौसम विभाग ने कई राज्यों में घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग (IMD Weather Forecast) के अनुसार पूर्वी यूपी के कई इलाकों में 28 दिसंबर तक और इसके अलावा कुछ जगहों में 29 से 31 दिसंबर तक घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद लगाई जा रही है।


कोहरा छाये रहने की उम्मीद-

इसके साथ साथ 28 दिसंबर तक पश्चिमी यूपी में, 27 दिसंबर तक पंजाब में, 28 दिसंबर तक जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कुछ इलाकों में कोहरा रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसके साथ साथ 29 दिसंबर तक हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh Weather) में, 29 दिसंबर तक उत्तराखंड में, 27 से 29 दिसंबर पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में कोहरा छाये रहने की उम्मीद है। इसके साथ ही 28 और 29 दिसंबर को रात और सुबह यूपी (UP Weather Today) में घना कोहरा देखा जा सकता है।


मौसम विभाग ने जारी किया कोहरे का अलर्ट-

इसके साथ साथ मौसम विभाग ने कई राज्यों में घने कोहरे की संभावना (Weather Forecast) लगाई है। 25 दिसंबर तक बिहार में, 26 दिसंबर तक पूर्वी मध्य प्रदेश और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम में, 25 दिसंबर तक गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल में, 29 दिसंबर तक ओडिशा में, 29 दिसंबर तक असम और मेघालय (Meghalaya Weather Today) में, 27 दिसंबर तक नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में और 25 से 29 दिसंबर बिहार में कोहरे की स्थिति बनी रहने वाली है। इसकी वजह से विजिबिलिटी कम होने वाली है।


दिल्ली में छाएगा घना कोहरा-

देश की राजधानी दिल्ली में घने कोहरे की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 27 से लेकर 29 दिसंबर तक दिल्ली-एनसीआर में घने से बहुत घना कोहरा छाये रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसके साथ साथ 29 और 30 दिसंबर को भी दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR Ka Mausam) क्षेत्र में शुरुआती घंटों में बहुत ज्यादा कोहरा रहने की संभावना लगाई जा रही है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद लगाई जा रही है।


यूपी के तापमान में आई गिरावट-

उत्तर प्रदेश में कुछ दिनों से ठंड में कमी दर्ज की जा रही है। हालांकि, घना कोहरा लगातार छायाा रहने वाला है। प्रदेश में अगले 3 दिनों तक घने से घना कोहरा छाया रहने की उम्मीद है। यूपी (UP Weather Today) के पूर्वी हिस्से में अगले 48 घंटों के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। आज प्रदेश की राजधानी लखनऊ के साथ-साथ देवरिया, गोरखपुर, बरेली, रामपुर और पीलीभीत समेत 56 जिलों में घना कोहरा छाये (UP Weather Forecast) रहने की उम्मीद लगाई जा रही है।


उत्तराखंड में छाएगा घना कोहरा-

उत्तराखंड के मौसम की बात करें तो यहां के पर्वतीय इलाकों में मौसम साफ रहेगा। इससे तापमान में तेजी दर्ज की जाएगी। इसके अलावा घना कोहरा छाये रहने की वजह से तापमान में गिरावट (Uttrakhand ka mausam) दर्ज की जाने वाली है। आज और कल देहरादून के साथ ही प्रदेश के मैदानी शहरों में घने कोहरे और शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह के समय हल्की धुंध और कोहरा दुश्वारियां बढ़ा रहा है।