hrbreakingnews.com

हरियाणा में मौसम ने ली करवट, कई जिलों में बारिश ओलावृष्टि, 26 अक्टूबर तक जानें कहां कैसा रहेगा मौसम 

Haryana Me Barish : हरियाणा में दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान और राजस्थान से लगते हरियाणा के जिलों में बारिश व ओलावृष्टि देखने को मिली है। भारत मौसम विभाग की तरफ से आने वाले दिनों में बारिश का फैलाव होने की संभावना जताई गई है। चलिए जानते हैं 26 अक्टूबर तक देश में कहां कैसा मौसम रहने वाला है। 
 
हरियाणा में मौसम ने ली करवट, कई जिलों में बारिश ओलावृष्टि, 26 अक्टूबर तक जानें कहां कैसा रहेगा मौसम 

HR Breaking News (Haryana Rain Alert) हरियाणा में मौसम एक बार फिर से परिवर्तित हो गया है। कई जिलों में बारिश का सिलसिला देखने को मिला है। बारिश के चलते लोगों को काफी परेशानियों का भी सामना करना पड़ा है। कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई है। हरियाणा के भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, नूंह, गुरुग्राम, रेवाड़ी में बारिश देखने को मिली है। आने वाले कुछ घंटे में 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 

 

 

हल्की से मध्यम बारिश तो कहीं हुई ओलावृष्टि (rain and hailstorm in Haryana)


हरियाणा में कई इलाकों में बारिश हुई है। कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है तो कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई है। ओलावृष्टि के चलते फसलों को नुकसान होने की भी आशंका है, हालांकि अभी तक आंकड़ा नहीं आया है कि बारिश व ओलावृष्टि के प्रभाव से कहां कितना असर पड़ा है। 

26 अक्टूबर तक कैसा रहेगा हरियाणा का मौसम (26 October ka Mausam)


हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देखने को मिल रहा है। 26 अक्टूबर (26 October Weather Alert) तक प्रदेश के कई इलाकों में बारिश ओलावृष्टि की संभावना जताई जा रही है। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव 26 अक्टूबर तक राजस्थान से लगते जिलों में रहने वाला है। इससे पहले पश्चिम विक्षोभ का ज्यादा असर पंजाब से लगते जिलों में देखने को मिला था और जीटी रोड बेल्ट में भी ज्यादा असर रहा था। इस पश्चिमी विक्षोभ का ज्यादा असर दिल्ली एनसीआर में आसपास के जिलों में व राजस्थान से लगते हिसार, सिरसा, चरखी दादरी, भिवानी, रेवाड़ी, मेवात, गुरुग्राम, झज्जर, रोहतक में देखने को मिल सकता है। 

तापमान में आएगी गिरावट (Haryana ka mausam)


हरियाणा में बारिश का प्रभाव तापमान पर भी देखने को मिलेगा। बारिश में ओलावृष्टि के कारण लगातार चल रही गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। बारिश के चलते तापमान में गिरावट आ सकती है। भारत मौसम विभाग की तरफ से इसको लेकर बताया गया है कि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से नीचे आ सकता है, वहीं अधिकतम तापमान भी 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे आने की संभावना बन रही है। 


ज्यादा बारिश फसलों को कर सकती है नुकसान (Haryana me barish)


हरियाणा में अगर ज्यादा बारिश होती है तो यह फसलों को नुकसान कर सकती है। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में फिलहाल फसल कटाई का सीजन चल रहा है, अधिक बारिश (Barish ka alert) मंडियों में पड़ी हुई व खेतों में खड़ी फसल को प्रभावित कर सकती है। हालांकि जिन इलाकों में सरसों की बिजाई का समय है, वहां के लिए यह बारिश अच्छी रहेगी और किसानों को सरसों की बिजाई के लिए तैयार जमीन मिलेगी।