home page

Weather News : देशभर में बारिश-आंधी के साथ होगी बर्फबारी, IMD ने जारी किया बड़ा अपडेट

Weather News : देश के कई हिस्सों में गर्मी के बाद अब मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश-आंधी के साथ बर्फबारी को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। आगामी समय में देश के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ने की संभावना है। इसके लिए आईएमडी ने अलर्ट (Weather News )  जारी किया है। खबर में जानिए मौसम से जुड़े अपडेट के बारे में-
 | 
Weather News : देशभर में बारिश-आंधी के साथ होगी बर्फबारी, IMD ने जारी किया बड़ा अपडेट

HR Breaking News (Weather News) पूरे उत्तर भारत का मौसम एकदम बदला हुआ है। अब एक बार फिर देश के कई राज्यों का मौसम तेजी से करवट लेने वाला है. नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव (Western disturbance active) होने  से देश के कई हिस्सों में बारिश-आंधी के बर्फबारी को लेकर संभावना जताई गई है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि मौसम विभाग ने किन हिस्सो में अलर्ट जारी किया है। 

 

एक्टिव हुआ नया पश्चिमी विक्षोभ 


आईएमडी के मुताबिक आगामी दिनों के लिए देश के अलग-अलग इलाको में आंधी, बिजली गिरने (Weather Updates ) और भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। पश्चिमी विक्षोभ और हवाओं का चक्रवाती प्रसार से मौसम में ये बदलाव आया है। पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) भूमध्यसागर इलाको से उत्पन्न होकर उत्तर भारत तक पहुंचने वाली सिस्टम है, जो बारिश और बर्फबारी के चलते बनती है। अभी यह प्रणाली पंजाब के ऊपर ऊपरी वायुमंडल में एक्टिव है। मौसम विभाग का कहना है कि बीते दिनों एक्टिव हुए नए पश्चिमी विक्षोभ से  आगामी दिनों में मौसम में ओर अधिक बदलाव देखा जाने वाला है।

 

किन इलाको में होगी बर्फबारी


दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ का असर (effect of western disturbance) पश्चिमी हिमालयी इलाके जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में मौसम पर पड़ सकता है। इन इलाको में हल्की से मध्यम बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आ स कती है।

पूर्वी हिस्सों में करवट लेगा मौसम 


देश के मध्य और पूर्वी हिस्सों में मौसम (Mausam Ka Taja Updates) में खूब उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। झारखंड, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आंधी-तूफान और बिजली गिरने को लेकर अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। इसके साथ ही बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल के कई इलाको में बारिश और तेज हवाएं चल सकती है।

पूर्वोत्तर राज्यों में तीव्र होगा मौसम का असर


पूर्वोत्तर राज्यों में मौसम (Weather in North Eastern States) का प्रभाव ओर अधिक तीव्र रह सकता है। आईएमडी के अनुसार 17 मार्च को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में बिजली गनजरने के साथ ही भारी बारिश हो सकती है। इन इलाकों में 64.5 से 115.5 मिमी तक बारिश हो सकती है। इसके साथ ही बिजली गिरने के लेकर भी संभावना जताई गई है।

आगामी 3 दिनों तक कैसा रहेगा तापमान


मौसम विभाग (IMD Rain Alert)  का कहना है कि उत्तर-पश्चिम भारत में आगामी 3 दिनों तक अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है।  उसके बाद अगले दो दिनों में 4 से 7 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। मध्य भारत में भी कुछ दिनों बाद तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट की संभावना है। वहीं पश्चिमी भारत खासतौर पर  गुजरात (Giujrat Ka Mausam)और महाराष्ट्र में हल्की बारिश हो सकती है।

बीते दिनों कहां कितनी हुई बारिश 


बीते दिनों देश के कई हिस्सों में बारिश (IMD Rain Alert)  रिकॉर्ड की गई है। हिमाचल प्रदेश में तकरीबन 3 सेमी, वहीं, मनाली और कांगड़ा में लगभग 2 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। पूर्वोत्तर में अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट में भी 2 सेमी बारिश हुई है। इसके साथ ही महाराष्ट्र (Maharashtra Ka Mausam) के वाशिम और छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं पंजाब के गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस के पास रहा है।