9 july ka mausam : फुल एक्टिव हुआ मानसून, यूपी सहित इन राज्यों में होगी भारी से भारी बारिश
Kal ka mausam :देशभर में मानसून फुल एक्टिव हो चुका है। मौसम विभाग की ओर से देश के अलग-अलग राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट (barish ka alert) जारी किया गया है। अलग-अलग राज्यों में भारी से भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। आईए जानते हैं 9 जुलाई और इससे आगे के दिनों में कहां पर कैसा मौसम रहेगा।

HR Breaking News (Mausam ka update) देश भर में मौसम लगातार परिवर्तनशील बना हुआ है। मौसम में कई जगह पर उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। परंतु अब इस गर्मी से लोगों को राहत मिलने के आसार बन रहे हैं। मानसून (mansoon update) पूरी तरह से एक्टिव है और उत्तर भारत के बड़े राज्य उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है।
कई राज्यों में आफत बन रही बारिश
देश के कई राज्यों में बारिश (barish ka alert) का दौर जारी है और कई जगहों पर तो बारिश आफत बनकर बरस रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार से पांच दिनों में उत्तर पूर्वी पूर्वोत्तर और मध्य और दक्षिण भारत के कई इलाकों में तेज बारिश (tej barish ki sambhavna) होने की संभावना है।
13 जुलाई तक उत्तर भारत, पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम और मध्य दक्षिण भारत के कई इलाकों में अति भारी से भारी बारिश होने का अंदेशा जताया जा रहा है।
कम दाब क्षेत्र बना, भारी बारिश की संभावना
देश के कई राज्यों में तेज से भी तेज बारिश (rain alert) होने का संभावना जताई जा रही है। भारत मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आने वाले चार से पांच दिनों में उत्तर पश्चिम भारत और पश्चिमी तट पर बारिश, बहुत भारी बारिश होने के संकेत मिल रहे हैं।
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण, पश्चिम गंगिया, पश्चिम बंगाल और आसपास के इलाकों में भी कम दाब क्षेत्र बना हुआ है। एक परिसंचरण के प्रभाव से तीन-चार दिनों में मध्य और आसपास के पूर्वी भारत में भारी बारिश (heavy rain alert) जारी रह सकती है।
कैसा रहेगा देश के अलग-अलग राज्यों में मौसम
मौसम विभाग के अनुसार 9 से 13 जुलाई तक मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ विदर्भ झारखंड उड़ीसा में भारी बारिश (heavy rain alert) होने की संभावना बन रही है।
वहीं मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 5 दिनों में इसके आसपास के कई क्षेत्रों में आंधी बिजली और 30 से 40 प्रति घंटा की तेज हवाएं चलने के साथ बारिश दर्ज की जा सकती है। पूर्वी मध्य प्रदेश और झारखंड छत्तीसगढ़ में भी बादल छाए रहेंगे।
उत्तर प्रदेश सहित इन इलाकों में ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग की ओर से लगाए गए अनुमान के अनुसार 9 से 13 जुलाई के बीच उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश में तेज से भी तेज बारिश (kal ka UP ka mausam) होने की संभावना बन रही है।
9 जुलाई से 10 जुलाई तक उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। वहीं 10 जुलाई तक उत्तराखंड और राजस्थान पंजाब हरियाणा में भी बारिश बारिश होने की संभावना है। साथ में गरज चमक के साथ बिजली गिरने की घटना भी संभावित है।
पश्चिम भारत में कैसा रहेगा मौसम
आने वाले 4 से 5 दिनों में कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र के क्षेत्र में भारी बारिश हो सकती है। 9 जुलाई तक गुजरात और मराठवाड़ा व 12 और 13 जुलाई को सौराष्ट्र और कच्छ में तेज बारिश होने का अंदेशा है।
आने वाले चार से पांच दिनों में मध्यम बारिश (modrate rain alert) के साथ-साथ आंधी बिजली और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा गिरफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
पूर्वोत्तर भारत में ऐसा रहेगा मौसम
पूर्वोत्तर के राज्यों में भी आने वाले दिनों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज (rain alert) की जा सकती है। कहीं जगह पर आंधी तूफान व बिजली गिरने का भी अंदेशा जताया जा रहा है। 13 जुलाई के दौरान असम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में तेज बारिश की संभावना है। 11 से 13 जुलाई के दौरान ऐसा मौसम रहने की संभावना है।