Weather : प्रदेश में होगी झमाझम बारिश, तेज हवाओं के साथ मौसम रहेगा खराब
HR Breaking News (Weather Update) बीते कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश में मौसम लगातार बदल रहा है। प्रदेश में इस बार कड़ाके की ठंड का लोगों को सामना करना पड़ रहा है। इस बीच भारत मौसम विभाग की ओर से आज 1 फरवरी को राज्य के अधिकतर क्षेत्रों के लिए अलर्ट जारी किया है। विभाग ने मौसम को देखते हुए यहां के कई क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
हरियाणा में भी बदलेगा मौसम
हरियाणा में भी मौसम में बदलाव जारी रहने वाला है। प्रदेश के लोगों को बारिश के बाद धूंध का फिर से सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आगे सर्दी का जारी रहना गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद है, क्योंकि अभी से गर्मी के दिन शुरू होने से गेहूं की बालियों में पनप रहा गेहूं पिचक सकता है। इसलिए सामान्य कोहरा फायदेमंद हो सकता है।
यूपी का मौसम
भारत मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए वेदर अपडेट के अनुसार आज उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में बादल गरजने और बिजली कड़कने की आशंका है। वहीं, इस दौरान कई क्षेत्रों में बारिश भी देखने को मिल सकती है। विभाग के अपडेट के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर बुंदेलखंड तक कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। साथ ही इस दौरान काफी तेज हवाएं भी चलने के आसार हैं।
मौसम विभाग ने बारिश होने व बिजली गिरने की संभावना के चलते अलर्ट भी जारी किया है।आईएमडी के मुताबिक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, नोएडा, बुलंदशहर और अलीगढ़ में बारिश होने और बिजली गिरने की संभावना है।
वहीं, इस दौरान ब्रिज और मध्य उत्तर प्रदेश के मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, मैनपुरी, इटावा, ओरैया, फिरोजाबाद व बदायूं में भी मौसम ऐसा ही रह सकता है। वहीं, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और संभाल जैसे रुहेलखंड क्षेत्र में भी बारिश व बिजली गिरने की स्थिति देखने को मिल सकती है।
