hrbreakingnews.com

3 October 2026 tak ka Mausam : 28, 29, 30 सितंबर और 3 अक्टूबर तक आंधी, बिजली और तेज बारिश का अलर्ट

3 October 2026 tak ka Mausam :बारिश का दौर अभी थमा नहीं है। कई राज्यों से मानसून की विदाई हो चुकी है, लेकिन अगले कई दिनों तक तेज आंधी तूफान और गरज- चमक के साथ भारी बरसात होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने ताजा पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि देश के 15 से ज्यादा राज्यों में 3 अक्टूबर तक रुक-रुक कर बारिश देखने को मिलेगी। चलिए नीचे खबर में जानते हैं किस दिन कहां बारिश होगी

 
3 October 2026 tak ka Mausam : 28, 29, 30 सितंबर और 3 अक्टूबर तक आंधी, बिजली और तेज बारिश का अलर्ट

HR Breaking News - (Mausam Update)। देश के कई हिस्सों में पिछले काफी दिनों से झमाझम बरसात हो रही है जिससे तापमान में भारी गिरावट आई है और मौसम ठंडा बना हुआ है। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूर्वी उत्तर प्रदेश (UP Mausam Update) में सबसे ज्यादा 300 मिलीमीटर बारिश हुई है जिसकी वजह से कई जगहों पर जलभराव हो गया है। उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार में 120 से 200 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। उड़ीसा, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश में भी जमकर बादल बरसे हैं। आईएमडी (IMD Weather) ने 28, 29, 30 सितंबर और 3 अक्टूबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है।

 

उत्तर पश्चिम भारत में तेज बारिश का अलर्ट - 

 


आईएमडी के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तर पश्चिम भारत के हिमाचल प्रदेश में 27 सितंबर, उत्तराखंड (Uttarakhand ka Mausam) में 27 से 28 सितंबर के दौरान कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की आशंका है। इसके साथ ही भारी बारिश भी होगी। उत्तर पश्चिमी भारत के बाकी हिस्सों में कहीं-कहीं आंधी तूफान बिजली गिरने की संभावना है और हल्की से मध्य बरसात भी हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में 27 सितंबर, उत्तराखंड में 28 सितंबर को कहीं-कहीं भारी बरसात हो सकती है। उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश (UP me Barish) में 27 सितंबर को भारी बारिश होने की संभावना है। 


मध्य भारत में 3 अक्टूबर तक होगी बरसात - 


मध्य भारत के मौसम की बात करें तो यहां पश्चिम मध्य प्रदेश (MP Mausam Update) में 27 से 30 सितंबर, पूर्वी मध्य प्रदेश में 27 सितंबर से 1 अक्टूबर, विदर्भ में 27 सितंबर से 2 अक्टूबर, छत्तीसगढ़ में 27 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच कहीं-कहीं गरज चमक और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होगी। 28 से 30 सितंबर के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश, 27 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच पूर्वी मध्य प्रदेश, 28 सितंबर को छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh Weather) में तेज आंधी तूफान के साथ मूसलाधार बारिश होने का अनुमान है और कई इलाकों में बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। 

पूर्वी भारत के राज्यों में तेज बारिश की संभावना - (Barish kab hogi)


पूर्वी भारत के अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 27 से 29 सितंबर को तेज आंधी के साथ भारी-भारी सोनी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कुछ इलाकों में बिजली गिरने की भी संभावना है। 30 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच अंडमान और निकोबार द्वीप समूह 27 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, झारखंड, उड़ीसा, उप हिमालय पश्चिम बंगाल, सिक्किम में तेज बरसात होगी। बिहार (Bihar ka Mausam) में 27 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच तेज तूफानी हवाओं के साथ जमकर बादल बरसेंगे। खराब वेदर के चलते यहां मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।


पूर्वोत्तर भारत में आंधी तूफान और तेज बारिश की चेतावनी - 

पूर्वोत्तर भारत में भी बारिश का सिलसिला अगले 5 से 6 दिनों तक जारी रहेगा। मौसम विभाग (IMD weather) के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश में 27 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच कहीं बहुत भारी बरसात देखने को मिल सकती है। मेघालय, नागालैंड, असम, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा में 27 से 29 सितंबर और 1 से 3 अक्टूबर के बीच बारिश (Rain Alert) होगी। 30 सितंबर को असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में कई जगहों पर तेज बरसात देखने को मिलेगी। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने का अनुमान है। 

पश्चिमी भारत में तूफानी हवाओं के साथ होगी बारिश - (Mausam Update)


पश्चिमी भारत के गुजरात क्षेत्र कोंकण और गोवा तथा मध्य महाराष्ट्र में 27 सितंबर से 3 अक्टूबर, मराठवाड़ा में 27 सितंबर से 29 सितंबर और 30 सितंबर (30 September Ka Mausam) से 3 अक्टूबर के दौरान सौराष्ट्र और कच्छ में कहीं-कहीं हल्की बरसात हो सकती है। 29 सितंबर को मध्य महाराष्ट्र में आंधी तूफान बिजली कड़कने और तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही 28 और 30 सितंबर को मध्य महाराष्ट्र में भी तेज तूफानी हवाओं के साथ भारी बरसात होने का अनुमान है।

28 सितंबर को मराठवाड़ा में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। मौसम विभाग ने 29 से 30 सितंबर के दौरान कोंकण और गोवा में आंधी तूफान बिजली कड़कने और भारी बरसात होने का अनुमान जताया है।