home page

Weather update : मॉनसून को लेकर बड़ा अपडेट जारी, राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में रेड अलर्ट

IMD update : चिलचिलाती गर्मी ने देश भर के लोगों को काफी परेशान कर दिया है। गर्मी से परेशान लोग बेसब्री से मॉनसून का इंतजार कर रहे हैं। लगातार करवट ले रहे मौसम को देख आईएमडी ने भी बड़ा अपडेट जारी किया है तथा कई राज्यों में रेड अलर्ट भी जारी हुआ है। चलिए खबर में जानते हैं अगले दिनों कैसा रहने वाला है मौसम।
 | 
Weather update : मॉनसून को लेकर बड़ा अपडेट जारी, राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में रेड अलर्ट

HR Breaking News : (IMD alert) मॉनसून का इंतजार कर रहे लोगों के लिए यह खबर राहत भरी है। आपको बता दे कि अबकी बार मॉनसून ने आठ दिन पहले ही दस्तक दे दी है। पिछले आंकड़े को देखे तो हर बार मॉनसून की शुरुआत 1 जून से होती है लेकिन अबकी बार मॉनसून 8 दिन पहले ही आ गया है। 


मुंबई में भी भारी बारिश ने तबाही मचा रखी है बदल रहे मौसम के मिजाज को देख आईएमडी की तरफ से भी देश के कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की तरफ से देश की राजधानी दिल्ली तथा महाराष्ट्र में भी चेतावनी जारी की है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि तेज हवाओं तथा बारिश की वजह से काफी नुकसान भी हो सकता है।


सालों बाद इतना जल्दी मुंबई पहुंच गया मॉनसून 


IMD के मुताबिक 75 साल में पहली बार इतनी जल्दी Monsoon मुंबई पहुंच गया है। मॉनसून इस बार तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुंबई में झणाझम बारिश के बाद मौसम विभाग (IMD Latest Updates) का कहना है कि दिल्ली, चंडीगढ़ और हरियामा में भी 40 से 50 किलोमीट की गति से चलने वाली हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। कई जगहों पर बिजली गिरने की भी संभावना है।


IMD के मुताबिक मॉनसून (Monsoon Latest Updates) के गति पकड़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। ऐसे में कर्नाटक और महाराष्ट्र में बारिश और तेज हो सकती है। IMD की वैज्ञानिक सुषमा नायर ने कहा कि 75 साल में पहली बार इतनी जल्दी मॉनसून मुंबई पहुंच गया है। सोमवार को मॉनसून मुंबई में दस्तक दे चुका है।


महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि भारी बारिश में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। उन्होंने कहा, हम अलर्ट मोड में हैं। बीएमसी, आर्मी और नेवी भी आपस में सहयोग से काम कर रही हैं। मुंबई में भारी बारिश (heavy rain in mumbai) के चलते लोकल ट्रेनों को नियंत्रित गति से चलाया जा रहा है। कुछ लोकल ट्रेनों को कुरला, दादर और परेल में ही रोक दिया गया।


दिल्ली का मौसम रहेगा कुछ ऐसा


मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली (Delhi weather) के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। यहां तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है। आंधी-तूफान की संभावना के बीच दिल्ली के लिए हेजार्ड वॉर्निंग जारी की गई है। 


मंगलवार को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। महीने के आखिरी में दिल्ली (Delhi weather Latest Updates) में बारिश हो सकती है।


IMD का कहना है कि गुजरात में भी 30 मई तक बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। कुछ जगहों पर तेज हवाएं चलने का अनुमान है। 


वहीं राजस्थान (Rajasthan weather) में अभी लू और भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। 28 मई के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

News Hub