home page

Weather Update : महीने के आखिर में जमकर बरसेंगे बदरा, इन 5 राज्यों के लिए अलर्ट जारी

Weather Update : अक्टूबर के महीने की शुरुआत से ही देश के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला रूक गया था और लोगों को हल्की-हल्की ठंड महसूस होने लगी थी, लेकिन अब हाल ही में मौसम विभाग ने कई हिस्सों में बारिश को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग (IMD Weather Forecast) का कहना है कि अक्टूबर  के महीने के आखिर में जमकर बदरा बरसने वाले हैं।

 | 
Weather Update : महीने के आखिर में जमकर बरसेंगे बदरा, इन 5 राज्यों के लिए अलर्ट जारी

HR Breaking News - (Weather Update) अक्टूबर का महीना शुरू होने के बाद ही देश के कई हिस्सों में मानसून का प्रभाव अब भी देखा जा रहा है जिसके चलते कई हिस्सों में मौसम  (Weather Update)  में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी सर्दी आने से पहले एक बार फिर जमकर बारिश होने वाली है। ऐसे में आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि  अक्टूबर के अंत में बारिश किस-किस राज्य में कहर बरपा सकती है।

 

 

किन राज्यों में बारिश मचाएगी कहर


यूपी, बिहार, झारखंड, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा (odisha Weather Updates)  में आने वाले दिनों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि इन राज्यों में 30 और 31 अक्टूबर को बारिश (IMD Rain Alert) का कहर देखने को मिल सकता है। इन राज्यों में चक्रवाती तूफान मोंथा का असर दिख सकता है।

इस दौरान लोगों को सावधान रहने के लिए कहा गया है। आज छठ पूजा पर भी दिल्ली में हल्की बारिश के आसार है। बारिश होने से तापमान (Weather Temprature) में गिरावट आ सकती है। आज राजधानी में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने के आार है।


हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी के आसार


हिमाचल (Himachal Pradesh Ka Mausam) और उत्तराखंड के मौसम की बात करें तो हिमाचल और उत्तराखंड में तेज हवा के साथ बर्फबारी के भी आसार है। लोगों को इस दौरान सावधान रहने की अपील की गई है। इस बर्फबारी से प्रदेश में ठंड बढ़ने की संभावना है।

वहीं, हिमाचल की राजधानी शिमला में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है तो वहीं, न्यूनतम तापमान (Himachal Pradesh Temprature) में 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है तो वहीं, न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

कैसा रहेगा इन राज्यों का तापमान


शहर    अधिकतम तापमान   न्यूनतम तापमान

  • दिल्ली में तापमान     30 °C    18°C
  • मुंबई में तापमान                 31°C    28°C
  • कोलकाता में तापमान     34°C    27°C
  • चेन्नई में तापमान     27°C    25°C
  • लखनऊ में तापमान     28°C    22°C
  • पटना में तापमान     31°C    25°C
  • रांची में तापमान                28°C    21°C
  • शिमला में तापमान     23°C    08°C
  • मनाली में तापमान     08°C    -7°C
  • हैदराबाद में तापमान     29°C    23°C
  • जयपुर    23°C    19°C

मध्य प्रदेश के मौसम का हाल 


इसके अलावा मौसम विभाग की ओर से मध्य प्रदेश के 31 जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश (weather of madhya pradesh)  को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इससे पहले रविवार को भी भारी बारिश हुई थी। इस दौरान लोगों को थोड़ा सतर्क  रहने की सलाह दी गई है। वहीं, दूसरी ओर रायसेन, इंदौर, बैतूल और नर्मदापुरम समेत कई जिलों में भारी बारिश के आसार है।

महाराष्ट्र और गुजरात में भी होगी भारी बारिश 


अरब सागर में जो कम दबाव क्षेत्र बना हुआ है, उसके चलते मुंबई, ग्रेटर मुंबई (mumbai Weather Forecast) और कोंकण में अगले दो दिनों के लिए आईएमडी की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी के मुताबिक इन इलाकों के 75 प्रतिशत हिस्सों में 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बारिश के आसार है। वहीं, गुजराते के भी कई जिलों में बारिश के कोई आसार नहीं है।