Mausam Update : दिल्ली-NCR वालों भीषण गर्मी के लिए हो जाओ तैयार, इन राज्यों में होगी बारिश
HR Breaking News - (Delhi Weather Update)। उत्तर भारत के राज्यों में अब गर्मी ने दस्तक दे दी है। दिल्ली उत्तर प्रदेश हरियाणा, पंजाब समेत अनेकों राज्यों में पर तेजी से बढ़ रहा है। मार्च के महीने में अप्रैल वाली गर्मी का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंच जाएगा।
यहां होगी गरज चमक के साथ बारिश -
आईएमडी (IMD Weather) के अनुसार, होली के दिन मौसम शुष्क रहेगा और तेज गर्मी का एहसास होगा। दिल्ली, यूपी समेत उत्तर पश्चिम में भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान इस सप्ताह सामान्य से 4 से 6 डिग्री ज्यादा रह सकता है और मध्य भारत में सामान्य से 3 से 5 डिग्री अधिक रहेगा। वहीं जम्मू कश्मीर लद्दाख में 4 से 9 मार्च के बीच एक कमजोर वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा, जिससे गरज चमक के साथ अलग-अलग जगहों पर बारिश देखने को मिलेगी। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh Weather) में 7 और 9 मार्च को और उत्तराखंड में 8 और 9 मार्च के बीच हल्की से मध्य बरसात होगी और बर्फबारी होने की भी संभावना है।
दिल्ली में पड़ेगी गर्मी -
दिल्ली में मौसम (Delhi ka Mausam) का मिजाज तेजी से बदल रहा है। राजधानी में 3 मार्च को अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री के बीच रहने का अनुमान जताया गया है, जबकि होली के दिन 4 मार्च को 32 से 34 डिग्री के बीच तापमान रह सकता है। 5 मार्च को तापमान 35 डिग्री तक पहुंच सकता है और तेज गर्मी का एहसास होगा दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR Ka Mausam) वालों को अब अगले कुछ दिनों में भयंकर गर्मी सताने वाली है। 7 से 8 मार्च को भी मौसम विभाग ने 35 डिग्री सेल्सियस तक तापमान जाने का अनुमान जताया है।
मौसम विभाग (IMD Weather) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली-NCR में अगले कई दिनों तक बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। मौसम साफ रहेगा, जिससे तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी। इस दौरान 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। हालांकि पहाड़ी इलाकों में मौसम फिर से बदलने वाला है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में साथ और 8 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) एक्टिव होने की वजह से बारिश और बर्फबारी देखने को मिलेगी।
इन राज्यों में अगले पांच दिन कैसा रहेगा मौसम -
मौसम विभाग (Aaj ka Mausam) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, कोंकण और गोवा में 4 और 5 मार्च को भयंकर गर्मी का एहसास होगा। इसके साथ ही गुजरात में भी 6 मार्च तक कुछ स्थानों पर गर्म और आर्द्रता रहने का अनुमान है। पश्चिमी भारत के कई हिस्सों में अधिकांश तापमान 7 दिनों के तापमान 4 से 6 डिग्री ज्यादा रह सकता है। मध्य भारत में मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ जैसे इलाकों में भी अगले 5 दिन भीषण गर्मी पड़ेगी, जबकि विदर्भ में अगले 3 दिन लगभग 2 से 3 डिग्री तापमान में बढ़ोतरी होगी। महाराष्ट्र (Maharashtra ka Mausam) में अगले 4 दिनों में दो से चार डिग्री तक तापमान बढ़ सकता है
