home page

Weather Update : अगले 120 घंटे गिरेगा घनी धुंध, दिल्ली, यूपी समेत इन राज्यों में विजिबिलिटी रहेगी जीरो

Kal Ka Mausam : उत्तर भारत के राज्य में मौसम तेजी से बदल रहा है। इसलिए कई दिनों से तापमान में गिरावट आने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है और सुबह-शाम घना कोहरा जा रहा है। मौसम विभाग की ताजा अपडेट के अनुसार, अगले 120 घंटे में दिल्ली, यूपी समेत कई राज्यों में घना कोहरा छाएगा। चलिए नीचे खबर में जानते हैं कैसा रहेगा मौसम का हाल -

 | 
Weather Update : अगले 120 घंटे गिरेगा घनी धुंध, दिल्ली, यूपी समेत इन राज्यों में विजिबिलिटी रहेगी जीरो

HR Breaking News - (Mausam update)। देश के लगभग सभी राज्यों में ठंड ने अपना कहर बरपान शुरू कर दिया है। ‌उत्तर प्रदेश से लेकर दिल्ली पंजाब, हरियाणा जैसे उत्तर भारत के राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और घना कोहरा छाने से विजिबिलिटी जीरो हो गई है।

मौसम विभाग ने उत्तर भारत के इन राज्यों में घना और अत्यधिक घना कोहरा पड़ने का अलर्ट जारी किया है। घना कोहरा छाने की वजह से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। नोएडा (Noida weather), गाजियाबाद से लेकर दिल्ली तक सर्द हवाएं चल रही हैं। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी होने की वजह से मैदानी इलाकों पर असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक करना कोहरा छाने की चेतावनी जारी की है।

मैदानी इलाकों में कैसा रहेगा मौसम - 


आईएमडी (IMD Weather) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, गंगा किनारे के मैदानी इलाकों में अत्यधिक घना कोहरा छाया रहेगा। उत्तर प्रदेश (UP Ka Mausam) के शहर कानपुर, बनारस, प्रयागराज से लेकर गोरखपुर तक कई जिलों में बहुत ज्यादा घना कोहरा छाया रहेगा।

दिल्ली में मौसम का हाल - 

दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR Mausam) में पिछले काफी दिनों से कोहरे की चादर छाई हुई है और प्रदूषण का स्तर भी बढ़ गया है, जिसकी वजह से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। अब मौसम विभाग ने 18 दिसंबर को फिर अत्यधिक कोहरा पड़ने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग (Weather Update) के पूर्वानुमान मुताबिक, अगले 5 दिनों तक दिल्ली एनसीआर में ऐसा ही मौसम बना रहेगा। इस दौरान न्यूनतम तापमान 9 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान 23 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है।

उत्तर प्रदेश में पड़ेगा घना कोहना - 


मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश (UP Ka Mausam) के कई जिलों में बहुत घना कोहरा छाया रहेगा। उत्तर प्रदेश में बरेली, मुरादाबाद लखनऊ, गोरखपुर, शाहजहांपुर, कानपुर, फतेहाबाद, कुशीनगर, बहराइच, हरदोई, अमेठी जैसे जिलों में दक्षता 20 मीटर से 50 मीटर के बीच रहने की संभावना है। उत्तराखंड (Uttarakhand) की पंतनगर, खटीमा में भी अत्यधिक घना कोहरा जाने की संभावना है।


मौसम विभाग (Aaj Ka Mausam) ने उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा के कई इलाकों में 22 दिसंबर तक शीत लहर चलने का अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में भी 22 दिसंबर तक घना कोहरा छाया रहेगा। इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश, बिहार, उड़ीसा, झारखंड में 20 दिसंबर तक घना कोहरा नजर आएगा।