hrbreakingnews.com

Mausam Update : हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में छाएगा कोहरा, जानिये अगले 1 हफ्ते कैसा रहेगा मौसम 

Mausam Update : उत्तर भारत के राज्यों में ठंड में दस्तक दे दी है सुबह और शाम के समय कोहरा छाने लगा है। दिसंबर महीने की शुरुआत से ही ठंड जोर पकड़ेगी। मौसम विभाग ने आज कई राज्यों में घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया है तो कुछ राज्यों में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी और हल्की बरसात भी देखने को मिल सकती है। चलिए जानते हैं अगले एक हफ्ते मौसम का मिजाज कैसा रहेगा।

 
Mausam Update : हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में छाएगा कोहरा, जानिये अगले 1 हफ्ते कैसा रहेगा मौसम 

HR Breaking News - हरियाणा में मौसम का माहौल बदल गया है। बारिश का सिलसिला थमने के बाद ठंड का असर तेजी से बढ़ रहा है। सुबह शाम कोरा नजर आ रहा है और दिन में ठंड महसूस होने लगी है। अगले कुछ दिनों में हरियाणा (haryana weather update) में बारिश को लेकर कोई भी चेतावनी जारी नहीं की गई है। हालांकि, प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हल्के से मध्य तक कोहरा जा सकता है जिसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग (IMD weather) ने इस हफ्ते हरियाणा के न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव किया आशंका नहीं जताई है।


हरियाणा में बदला तापमान - 


पिछले 24 घंटे में हरियाणा (haryana ka mausam) का न्यूनतम तापमान महेंद्रगढ़ में 9.1 डिग्री सेल्सियस रहा है। वहीं हिसार में 9.4 डिग्री सेल्सियस, कैथल में 11.5 डिग्री सेल्सियस, झज्जर में 10.3 डिग्री सेल्सियस, सिरसा में 11.4 डिग्री सेल्सियस, जींद में 11.2 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 11.8 डिग्री सेल्सियस, सोनीपत में 12.5 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 12.3 डिग्री सेल्सियस, गुरुग्राम में 13.1 डिग्री सेल्सियस, फरीदाबाद में 13.3 डिग्री सेल्सियस, चंडीगढ़ में 12.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकार्ड किया गया है। 

अधिकतम तापमान की बात करें तो औसततन 1.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। हालांकि प्रदेश में सामान्य के आसपास बना हुआ है। हरियाणा का अधिकतम तापमान हिसार में 28.6 डिग्री, भिवानी में 24 डिग्री गुरुग्राम में 26 डिग्री, फरीदाबाद में 28.3 डिग्री, जींद में 26.9 डिग्री, करनाल में 28 डिग्री, कैथल में 26.9 डिग्री, कुरुक्षेत्र में 26.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा है। 


दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम - 


देश की राजधानी दिल्ली में भी मौसम (delhi weather update) ने करवट बदली है। तापमान में गिरावट आने से मौसम ठंडा हो गया है। राजधानी में आज न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है। वही अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आज राजधानी में बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि आसमान में हल्के बादल नजर आ सकते हैं। सुबह के समय कई इलाकों में धुंध छाई रहेगी। इस दौरान 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर पश्चिमी हवाएं चलेंगी।


पंजाब में मौसम रहेगा शुष्क -

मौसम विभाग के अनुसार आज 22 नवंबर को पंजाब (punjab ka mausam) में मौसम शुष्क बना रहेगा। कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है। राज्य में तापमान सामान्य से थोड़ा नीचे बना रह सकता है जिससे सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस होगी। 

इन राज्यों में छाएगा घना कोहरा - 


भारतीय मौसम विभाग (IMD weather Update) ने 22 और 23 नवंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उड़ीसा के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाने की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा 22 नवंबर को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब में तथा 22 से 24 नवंबर को त्रिपुरा में घना कोहरा छा सकता है।