Weather Update : दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार समेत इन राज्यों में इस दिन छाएगी धुंध, बारिश का भी अलर्ट
Mausam Update : देश के विभिन्न राज्यों में मौसम का मिजाज बदला है। दरअसल, अब सभी राज्यों से मानसून की विदाई हो चुकी है और बारिश का दौर थम गया है। अब ठंड ने दस्तक दे दी है। सुबह-शाम ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR Mausam), उत्तर प्रदेश और बिहार समेत इन राज्यों में इस दिन धुंध छाएगी। इसके साथ ही कई जगहों पर गरज चमक के साथ झमाझम बरसात होगी।
HR Breaking News - (Weather Update)। देश की राजधानी दिल्ली, यूपी, बिहार समेत विभिन्न राज्यों में मौसम ने करवट बदली है। अब बारिश का सिलसिला रूक गया है और सुबह-शाम ठंड का एहसास होने लगा है। अब सर्दी ने धीरे-धीरे अपनी मौजूदगी दर्ज करानी शुरू कर दी है। लेकिन न्यूनतम तापमान 17 से 18 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग (Aaj Ka Mausam) के अनुसार, ये तापमान सामान्य से 1 से 3 डिग्री सेल्सियस कम है जो सर्दी के बढ़ते प्रभाव को दिखाता है। मौसम विभाग ने बताया कि 16 से 18 अक्टूबर तक दिल्ली-NCR (Delhi-NCR Ka Mausam) में आसमान साफ रहेगा। हालांकि, सुबह के वक्त हल्की धुंध या कोहरा देखने को मिल सकता है जो सर्दी की शुरुआत का संकेत है।
इस दिन से बढ़ेगी ठंड -
मौसम विभाग के अनुसार 17 और 18 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 से 3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम रहने का अनुमान है। इस दि से सुबह और शाम को ठंड बढ़ने का अनुमान है, जिसके लिए निवासियों को हल्के गर्म कपड़ों की आवश्यकता पड़ सकती है। खासकर, सुबह की सैर करने वालों और बुजुर्गों को सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
केरल और तमिलनाडु में होगी बरसात -
दक्षिण भारत के मौसम का मिजाज बदला है। मौसम विभाग (Aaj ka Mausam) ने अगले 7 दिनों के दौरान केरल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में गरज चमक के साथ मूसलाधार बारिश होगी। इसके अलावा आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में भी अगले 2 से 3 दिनों तक तेज बारिश की संभावना है। ये बारिश मानसून के विदाई चरण का हिस्सा है जो दक्षिणी राज्यों में मौसम को और ज्यादा प्रभावित कर सकता है।
उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम -
उत्तर प्रदेश में मॉनसून (UP Monsoon update) की विदाई हो चुकी है और अब सर्दी ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने राज्य को ग्रीन जोन में रखा है, जिसका अर्थ है कि बारिश की कोई संभावना नहीं है। लेकिन, तापमान में अब धीरे-धीरे कम होता रहेगा। बता दें कि उत्तर प्रदेश में हल्की धुंध छाई रह सकती है और तापमान में गिरावट संभव है जिससे ठंड बढ़ने की संभावना है।
बिहार में छाएगी धुंध -
बिहार में मौसम (Bihar ka Mausam) करवट बदल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम सामान्य बना रहेगा। मौसम विभाग पटना ने राज्य के सभी जिलों को ग्रीन जोन में रखा है, यानी बारिश (Rain Alert) की कोई चेतावनी नहीं दी गई है और सुबह शाम को हल्की धुंध छाई रहने की संभावना है वहीं दिन मौसम साफ रहने के कारण तेज धूप निकल सकती है।
उत्तराखंड में बर्फबारी -
उत्तराखंड (Uttarakhand weather) में पिछले सप्ताह हुई बर्फबारी के बाद मौसम में बदलाव देखा गया है। राज्य के पहाड़ी इलाकों में बर्फील हवा ने लोगों की ठिठुरन बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के कई जिलों में बारिश की संभावना है जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और ठंड बढ़ने के आसार है।
