Mausam Update : दिल्ली-NCR, हरियाणा, राजस्थान समेत इन राज्यों में बारिश के साथ गिरेंगे ओले, IMD ने जारी किया अलर्ट
IMD Weather : पिछले काफी समय से मौसम का हाल लगातार बदल रहा है। बता दें कि अब एक बार फिर से बारिश का सिलसिला शुरू होने वाला है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और कड़ाके की ठंड पड़ेगी। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा (Haryana Mausam), राजस्थान समेत कई राज्यों में गरज चमक के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। IMD ने कई राज्यों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की गई है।
HR Breaking News - (Weather Update)। भारतीय मौसम विभाग ने अपडेट जारी करते हुए बताया है कि अब हरियाणा, मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्से और पूर्वी राजस्थान में ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही में कुछ इलाकों में ओले भी पड़ सकते हैं। ऐसे में मौसम का रूख अब पूरी तरह से बदल जाएगा। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से मौसक की पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
भारतीय मौसम विभाग ने दी जानकारी-
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने हरियाणा (Haryana Weather), मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्से और पूर्वी राजस्थान में ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही में उत्तर प्रदेश, पंजाब, पश्चिमी राजस्थान और गुजरात के उत्तरी इलाकों में गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना लगाई जा रही है। इसके साथ ही हल्की बारिश होने की संभावना है। इन राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग (Mausam Update) ने बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से, पश्चिमी हिमालयी इलाके में 18 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी होने की संभावना लगाई जा रही है। उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में गरज और बिजली के साथ हल्की बारिश होने की उम्मीद है।
अधिकतर हिस्सों में समान्य रहेगा मौसम-
आने वाले दिनों में देश के अधिकतर हिस्सों में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में तेज हवाओं के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना लगाई जा रही है और हल्की बारिश भी होने की उम्मीद है। केरल (Kerala Mausam) और तमिलनाडु में भी 20 फरवरी के आसपास आकाशीय बिजली और हल्की बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
जानिये मौसम विभाग द्वारा जारी किये गए अपडेट के बारे में-
मौसम विभाग (Aaj ka mausam) ने भारत के उत्तर-पश्चिम मैदानी इलाकों में अगले 2 दिनों तक अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ने की संभावना लगाई है।
उत्तर पश्चिम भारत में अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की उम्मीद लगाई जा रही है और उसके बाद 5 दिनों तक कोई खास बदलाव होने की उम्मीद नहीं है।
पूर्वी भारत में अगले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव आने की संभावना नहीं है और उसके बाद 2 दिनों में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। इसके बाद कोई खास बदलाव होने की उम्मीद नहीं लगाई जा रही है।
महाराष्ट्र (Maharashtra Weather) में अगले 5 दिनों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की उम्मीद लगाई जा रही है और उसके बाद 2 दिनों तक कोई खास बदलाव आने की संभावना नहीं है।
अगले 3 दिनों में गुजरात स्टेट में मिनिमम टेम्परेचर में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है और उसके बाद 4 दिनों तक कोई खास बदलाव की उम्मीद नहीं है।
उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की उम्मीद लगाई जा रही है इसके बाद 2 दिनों तक धीरे-धीरे 2-4 डिग्री की संभावना लगाई जा रही है।
मध्य भारत में अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की उम्मीद नहीं लगाई जा रही है और उसके बाद के 2 दिनों में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की उम्मीद है।
वहीं गुजरात (Gujarat Mausam) राज्य, महाराष्ट्र और गोवा में अगले 2 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की उम्मीद नहीं है और उसके बाद के 5 दिनों में धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की उम्मीद लगाई जा रही है।
दिल्ली में होगी हल्कि बरसात-
दिल्ली (Delhi Mausam) के अलग अलग हिस्सों में बुधवार को हल्की बूंदाबांदी के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। अधिकतम तापमान इस मौसम के औसत से 3.3 डिग्री कम 21.1 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया है। आईएमडी के मुताबिक, मंगलवार सुबह 8:30 बजे से बुधवार शाम 5:30 बजे क सफदरजंग में 0.5 मिलीमीटर, पालम में 2.1 मिमी, लोदी रोड में 0.7 मिमी और आयानगर में 0.9 मिमी बारिश दर्ज की गई।
सफदरजंग समेत बाकी जिलों का तापमान-
साथ ही में सफदरजंग में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री कम 21.1 डिग्री सेल्सियस रहा। पालम में तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री कम 20.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि लोदी रोड में तापमान औसत से 3.4 डिग्री कम 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा। आईएमडी ने बताया कि रिज में अधिकतम तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री कम 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और आयानगर में औसत से 3.8 डिग्री कम 19.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।
दिल्ली में जारी येलो अलर्ट-
मौसम विभाग (Kal ka Mausam) के मुताबिक आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने वाले हैं और कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है, साथ ही में गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की भी उम्मीद लगाई जा रही है। दिल्ली के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है। ये मौसम खराब रहने की आशंका को दर्शाता है, इसकी वजह से दैनिक गतिविधियां प्रभावित हो सकती हैं। सफदरजंग में न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से 4.8 डिग्री अधिक 15.8 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग ने दी जानकारी-
मौसम विभाग (IMD Weather) के मुताबिक गुरुवार के लिए अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। इस दौरान केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में बनी रही है और औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 214 तक दर्ज किया गया है।
