home page

Weather Update : गर्मी ने रखें कदम, IMD ने बताया यूपी में इतने दिन बाद चलेंगी लू

UP Weather : देश के कई राज्यों में अक्सर गर्मी ने अपनी दस्तक दे दी हैं। बदल रहे मौसम के इस मिजाज को देखकर आईएमडी की तरफ से भी उत्तर प्रदेश के मौसम को लेकर बाद अपडेट जारी किया गया है और बताया गया है कि उत्तर प्रदेश में कितने दिन बाद लू चलनी शुरू हो जायेंगी। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं आने वाले दिनों में कैसा रहने वाला है उत्तर प्रदेश का मौसम।
 | 
Weather Update : गर्मी ने रखें कदम, IMD ने बताया यूपी में इतने दिन बाद चलेंगी लू

HR Breaking News : (UP Weather Update) मार्च महीने की शुरुआत के साथ-साथ गर्मी ने भी अपने कदम रख दिए हैं। देश के ज्यादातर इलाकों में अब तापमान ऊपर की तरफ जाने लगा है। उत्तर प्रदेश के मौसम की बात की जाए तो वहां भी मार्च महीने की शुरुआत (UP Weather In March) के साथ-साथ गर्मी शुरू हो गई है। इस बार उत्तर प्रदेश में होली के दौरान तेज धूप रही, जिससे लोगों को ठंड का अहसास कम हुआ और रंगों का त्योहार गर्माहट के बीच मनाया गया। मौसम विभाग की तरफ से यूपी के मौसम को लेकर अपडेट जारी किया गया है। IMD के मुताबिक आने वाले दिनों में लखनऊ और पूरे प्रदेश के मौसम में धीरे-धीरे बदलाव (Change In Weather) देखने को मिल सकता है।


लखनऊ का मौसम देखें तो....


उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow weather) में इन दिनों तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रिकॉर्ड किया जा रहा है। तेज धूप और हल्की गर्म हवाओं की वजह से दिन में गर्मी का एहसास बढ़ गया है। आज दिन के समय शहर का अधिकतम तापमान लगभग 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा, जबकि न्यूनतम तापमान करीब 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया गया है।

 


लखनऊ की हवा फिर हुई खराब


गर्मी की शुरूआत (Weather News) के साथ लखनऊ की वायु गुणवत्ता भी बदलती नजर आ रही है। पिछले कुछ दिनों की तुलना में प्रदूषण स्तर में इजाफा देखा गया है। आज करीब 6: 30 PM पर लखनऊ का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) रेड जोन में पहुंच गया और औसतन लगभग 200 के आसपास दर्ज किया गया।


प्रदेश में मौसम का रुख


IMD  के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह (IMD Latest Updates) का कहना है कि पछुआ हवाओं की स्पीड़ धीमी होने से तापमान धीरे-धीरे उपर जा सकता है। आने वाले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। हालांकि इस सप्ताह के आखिर तक मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है।


इस महीने के अंत तक बढ़ेगी गर्मी


IMD के विशेषज्ञों द्वारा अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस अगले सप्ताह दिन और रात दोनों के तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि शुरू होगी। मार्च के अंतिम दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है और गर्मी का असर और तेज हो सकता है।


कल कैसा रहेगा राजधानी का मौसम?


IMD की तरफ से बताया गया है कि कल, शुक्रवार 6 मार्च को लखनऊ में दिन का अधिकतम तापमान लगभग 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा और दोपहर में तेज धूप पड़ेगी। फिलहाल बारिश के कोई संकेत नहीं हैं।


इस दिन होगी लू की शुरूआत


मौसम विभाग के वैज्ञानिकों (IMD Alert) के अनुसार पिछले साल सर्दियों में पश्चिमी विक्षोभ ज्यादा सक्रिय नहीं रहे, जिसके कारण बारिश कम हुई। अब इसी वजह से तापमान बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। वहीं प्रशांत महासागर में ला-नीना का असर भी धीरे-धीरे कमजोर हो रहा है और मौसम सामान्य स्थिति (Latest weather updates) की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में मार्च में हीटवेव की संभावना कम है, लेकिन अप्रैल और मई में प्रदेश के पूर्वी और तराई क्षेत्रों में लू चलने के दिन बढ़ सकते हैं।