home page

Weather Update : MP, UP और दिल्ली समेत इन राज्यों में चलेगी लू, मौसम विभाग की चेतावनी

Aaj ka Mausam: भारत में आज शनिवार 5 अप्रैल को मौसम का मिजाज गर्म होने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने हरियाणा और दिल्ली समेत देश के कईं राज्यों में (UP Weather Today) हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। इसके चलते अब लोगों को चिलचिलाती गर्मी का सामना करना पडेगा, आइए जानते हैं मौसम से जुडा पूरा अपडेट...
 | 
Wether Update : MP, UP और दिल्ली समेत इन राज्यों में चलेगी लू, मौसम विभाग की चेतावनी 

HR Breaking News - (Aaj ka Mausam)। भारत में आए दिन मौसम में उतार चढाव आता रहता हैं। इसके लिए मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया हैं कि भारत में आज शनिवार यानी 5 अप्रैल को कई राज्यों में गर्मी का प्रकोप देखने को मिलेगा। IMD ने मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल, पंजाब और गुजरात में हीटवेव का (Bihar Weather Today) अलर्ट जारी किया है।

 

आईएमडी (IMD Today Mausam) ने बताया हैं कि इन राज्यों में तापमान 4 डिग्री तक बढ़ सकता है। वहीं ओडिशा, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में आंधी-बारिश की संभावना है। असम, मेघायल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में ओले भी गिर सकते हैं।

 

दिल्ली में गर्मी ने लोगों को किया बेहाल -

दिल्ली में (Dekhi Mausam) गर्मी ने अपना प्रकोप शुरू कर दिया है। तापमान लगातार बढ़ रहा है और लोग इस तेज गर्मी से बेहाल हो रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुँचने का अनुमान लगाया है। 5 अप्रैल को तेज हवा और लू चलने की (Rajasthan Weather Today) संभावना है,

जिससे गर्मी का अहसास और भी बढ़ जाएगा। अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री रहने का अनुमान है। अगले पांच दिनों तक तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच रह सकता है। इस गर्मी से बचने के लिए लोगों को  ठंडे पेय पदार्थों का सेवन करना चाहिए, हल्के कपड़े पहनने चाहिए और धूप में (kal ka mausam) निकलने से बचने की कोशिश करनी चाहिए।

उत्तर प्रदेश में गर्मी, 8 से होगी बारिश -

उत्तर प्रदेश (Up Mausam update) में गर्मी की तपिश से लोग बेहाल हैं। तेज धूप और चिलचिलाती गर्मी ने लोगों को घरों में कैद कर दिया है। कई शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया है, जिससे लोग बेहद परेशान हैं।  हालांकि, मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है।

8 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिसके (Haryana Weather Today) कारण 8 से 10 अप्रैल तक कई जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। तीन दिन तक बदरा बरसने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और वातावरण में ठंडक आएगी। यह बारिश किसानों के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकती है, क्योंकि इससे फसलों को नमी मिलेगी।

राजस्थान में अगले चार दिन चलेगी हीटवेव -

राजस्थान(rajasthan today mausam)  में गर्मी का प्रकोप बढ़ने वाला है। मौसम विभाग ने 5 अप्रैल से तेज गर्मी पड़ने की चेतावनी दी है। बाड़मेर और जैसलमेर में हीटवेव चलने की संभावना है, जिसके लिए (aaj ka mausam) येलो अलर्ट जारी किया गया है। यह हीटवेव 6 अप्रैल को 8 जिलों, 7 अप्रैल को 19 जिलों और 8 अप्रैल को 23 जिलों में फैल सकती है। शुक्रवार को जालोर, जोधपुर, बाड़मेर, चित्तौड़गढ़, कोटा और वनस्थली (टोंक) में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।

छत्तीसगढ़ में 8 से बदलेगा मौसम - 

छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। शनिवार को मौसम शुष्क रहेगा और अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है। हालांकि, कहीं-कहीं बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश होने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, 8 अप्रैल से मौसम में बदलाव आएगा और 9 और 10 अप्रैल के बीच कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। शुक्रवार को 37 डिग्री तापमान के साथ बेमेतरा सबसे गर्म रहा।

बिहार में गर्मी 7  से बदलेगा मौसम - 


बिहार (bihar mausam update) में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। अप्रैल की शुरुआत में ही राज्य के अधिकांश हिस्सों में लू जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग ने राजधानी पटना सहित कई जिलों में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री के बीच रहने का अनुमान लगाया है। 7 और 8 अप्रैल को राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इस बारिश से गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।


हरियाणा में गर्मी को लेकर यलो अलर्ट -


हरियाणा (Haryana ka Mausam) में आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने वाली है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों, जिसमें हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह शामिल हैं, में तेज गर्मी की चेतावनी जारी की है। हालांकि 9 अप्रैल के बाद पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव आ सकता है। शुक्रवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जो सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस अधिक था।


पंजाब में लू का अलर्ट -


पंजाब (Punjab Ka Mausam) में लू का असर देखने को मिल रहा है। फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, मानसा और बरनाला जैसे इलाकों में तापमान काफी बढ़ गया है। अगले कुछ दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। हालांकि, मौसम विभाग (Aaj ka Mausam) ने 9 अप्रैल से मौसम में बदलाव की भविष्यवाणी की है। इस दिन से पंजाब में बारिश होने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में औसतन 0.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। राज्य का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है।

हिमाचल में हीटवेव का यलो अलर्ट


मौसम विभाग (weather update) ने हिमाचल प्रदेश में अगले 72 घंटों के लिए गर्म हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है। शनिवार को कुल्लू, मंडी और सोलन जिलों में यलो अलर्ट है। इस सीजन में पहली बार लू को लेकर अलर्ट दिया गया है। मौसम विभाग (IMD Mausam Update) के अनुसार, हीटवेव से 8 से 10 अप्रैल को राहत मिल सकती है। इन तीन दिनों के दौरान प्रदेश में बारिश के आसार बन रहे हैं। खासकर 9 अप्रैल को प्रदेश के ज्यादातर भागों में बारिश होने का अनुमान है।