home page

Mausam Update : दिल्ली में लू का कहर, यूपी-बिहार में 44 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान, IMD ने मानसून को लेकर दिया अपडेट

Weather Update Today - दिल्ली एनसीआर, यूपी-बिहार समेत पूरे उत्तर भारत में गर्मी  का कहर जारी है। मई महीना आधा आया है और अभी से जून वाली गर्मी का एहसास होने लगा है। आए दिन तापमान में बढ़ोतरी होती जा रही है। मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर में लू चलने का अलर्ट जारी किया है और इसी के साथ मॉनसून को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। आइए नीचे खबर में जानते हैं- 

 | 

HR Breaking News (ब्यूरो)। उत्तर भारत में गर्मी अब लोगों के पसीने छुड़ाने वाली है।  मौसम विभाग (UP Mausam Update) ने तापमान बढ़ने को लेकर अलर्ट जारी किया है। IMD की मानें तो आज से दिल्ली-एनसीआर के तापमान में इजाफा देखने को मिलेगा। हालांकि, मौसम विभाग ने इसी के साथ मानसून को लेकर एक खुशखबरी भी दी है।

SBI ने 45 करोड़ ग्राहकों के लिए जारी की चेतावनी, इसके बाद बैंक की नहीं होगी कोई जिम्मेदारी


दिल्ली-एनसीआर में लू का अलर्ट जारी


भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR Ka Mausam) में आज तापमान में इजाफा होगा और यह कल 44 डिग्री तक जा सकता है। इसी के साथ आईएमडी ने लू को लेकर भी अलर्ट जारी किया है। शनिवार को हीटवेव का येलो अलर्ट (Heat Wave Yellow Alert) जारी किया गया है, जिसके चलते अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है।  


आज भी छूटेंगे पसीने


मौसम विभाग के अनुसार, आज मौसम साफ रहेगा, लेकिन दोपहर में तेज धूप खिलेगी और तापमान 42 डिग्री तक जा सकता है। आज दिन में लोगों को तेज गर्मी से परेशान होना पड़ सकता है। इस पूरे हफ्ते दिल्ली (Aaj ka mausam) वालों को लू झेलनी होगी और 30 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली गर्म हवाओं का सामना करना होगा।


UP-बिहार में पड़ेगी भीषण गर्मी


मौसम विभाग (weather update) की मानें तो इस सप्ताह यूपी और बिहार में गर्मी लोगों का हाल बेहाल करेगी। यूपी के कई जिलों में तापमान 42 डिग्री तक जा सकता है। वहीं, बिहार में भी पारा चढ़ेगा और लू भी चलेगी। अधिकतम पारा भी 40 डिग्री के पार जा सकता है।


जम्मू में भी पारा चढ़ा, Uttarakhand में टूटे रिकॉर्ड


जम्मू-कश्मीर में भी अब पहाड़ तपने लगे हैं और तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया है। तीन दिन में राज्य के पारे में 10 डिग्री का इजाफा हुआ है। वहीं, उत्तराखंड में भी गर्मी का प्रकोप जारी है। हल्द्वानी में तो चार साल का रिकॉर्ड ही टूट गया, जहां पारा 40 डिग्री के पार चला गया।  

Relationship Tips : 40 की उम्र में महिलाएं पुरुषों से चाहती हैं ये 6 चीजें


मानसून को लेकर खुशखबरी


IMD की मानें तो इस बार मानसून की रफ्तार सामान्य से तेज है, क्योंकि इस बार मानसून बंगाल की खाड़ी से बढ़कर अंडमान निकोबार 19 मई को पहुंच जाएगा, जो पहले 22 मई को पहुंचता था। वहीं केरल (Kerala weather update) में भी यह एक दिन पहले ही 31 मई को पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून आमतौर पर लगभग सात दिनों के मानक विचलन के साथ 1 जून को केरल में प्रवेश करता है। इस साल, दक्षिण-पश्चिम मानसून 31 मई को केरल में स्थापित होने की संभावना है।