Weather Update : दिल्ली-NCR से UP-बिहार तक तगड़ी बारिश का अलर्ट, 70 KM की रफ्तार से चलेगी आंधी
Kal Ka Mausam - देश के विभिन्न राज्यों में मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। पिछले कई दिनों से आसमान में बदले नजर आ रहे हैं और कई जगहों पर जोरदार बारिश भी हुई है। हाल ही में मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर से यूपी बिहार तक 70 किलोमीटर की रफ्तार से तेज आंधी चलने का अलर्ट जारी किया है और इस दौरान जोरदार बारिश भी होगी। चलिए नीचे खबर में जानते हैं कहां कैसा रहेगा मौसम।
HR Breaking News - (IMD weather)। उत्तर भारत के राज्यों में बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। मार्च की शुरुआत भयंकर गर्मी के साथ हुई। लेकिन 20 मार्च के बाद से बारिश का दौर शुरू हो गया। इस दौरान कई जगहों पर गरज चमक और तेज आंधी तूफान के साथ बारिश हुई है। वहीं कई इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई जिससे तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहावना बना हुआ है।
मौसम विभाग (Kal ka Mausam) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, अब एक बार फिर तगड़ी बारिश होने वाली है। आईएमडी ने उत्तर मध्य और पूर्व भारत के कई राज्यों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। दूसरी और कई हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी भी होने का अनुमान है।
इन राज्यों में आंधी तूफान के साथ बारिश का अलर्ट -
मौसम विभाग (Weather Update) के मुताबिक, अगले दो दिनों के दौरान जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, उत्तराखंड में बिजली कड़कने और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश भी होगी। यह बदलाव पंजाब-हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान (Rajasthan ka Mausam) चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश तक देखने को मिलेगा। वहीं इस हफ्ते के अंत तक मैदानी क्षेत्र में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भयंकर आंधी चलने की संभावना है।
यहां रूक रूक कर होगी बारिश -
पूर्वोत्तर के राज्यों में मौसम की बात करें तो अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, असम (Assam Weather), मणिपुर, मिजोरम, नगालैंड और त्रिपुरा में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, उड़ीसा और सिक्किम में बिजली कड़कने और रुक-रुक कर बरसात होने के आसार हैं।
यहां गर्मी का कहर -
मध्य प्रदेश (MP ka Mausam) विदर्भ छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की बरसात हो सकती है। हालांकि तटीय महाराष्ट्र और केरल के इलाकों में गर्मी के साथ अत्यधिक उमस लोगों को काफी परेशान कर सकती है। आने वाले दिनों में उत्तर पश्चिम मध्य और पूर्व भारत में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इसके बाद यह स्थिर होगा उत्तर पश्चिमी और पूरे भारत में शुरुआती बढ़त के बाद तापमान में मामूली गिरावट भी आने की उम्मीद है।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम -
देश की राजधानी दिल्ली (Delhi ka Mausam) में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के मुताबिक, दिनभर गरज के साथ हल्की बरसात होने का अनुमान है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं। दिल्ली में दिन का तापमान फिलहाल सामान्य से ऊपर बना हुआ है, लेकिन आने वाले दिनों में यह मौसमी औसत के करीब आ जाएगा।
