home page

kal ka weather : अगले 24 घंटे इन 14 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Kal Ka Mausam : देश भर में बारिश का दौर चला हुआ है। लगातार हो रही बारिश की वजह से कई इलाकों में लोगों को नुकसान भी हुआ है वहीं कई जगह पर तापमान में काफी गिरावट आई है। मौसम विभाग ने भी अगले 24 घंटे के अंदर 14 राज्यों में तेज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। चलिए खबर में जानते है कि आपके यहां कैसा रहने वाला है मौसम।
 | 
kal ka weather : अगले 24 घंटे इन 14 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

HR Breaking News : (IMD Rain Alert) उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में बारिश हो रही है। इससे तापमान में गिरावट आई है और मौसम सुहावना बना हुआ है। दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में आज सुबह भी बरसात हुई है। जिससे लोगो को गर्मी से काफी राहत मिली है। इसी बीच मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी करते हुए अगले 24 घंटे कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

 

 


आज, 7 जुलाई का मौसम


IMD के अनुसार आज, 7 जुलाई के दिन असम, मेघालय, पूर्वी राजस्थान, गंगीय पश्चिम बंगाल, गुजरात, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, झारखंड, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा, पंजाब, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कई इलाकों में तेज से भी तेज बरसात होने के आसार है।


मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिमी गंगीय पश्चिम बंगाल और उससे सटे हुए इलाकों में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इस कम दबाव के क्षेत्र के कारण मध्य और उससे सटे पूर्वी भारत में आने वाले 3-4 दिनों के दौरान मूसलाधर बरसात होने की संभावना (Latest Weather Update) है। 


इसके साथ ही पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, आंतरिक ओडिशा में आज 21 सेमी या इससे ज्यादा तेज बरसात हो सकती है। उत्तर पश्चिमी भारत की बात करें तो इसके साथ ही पश्चिमी तटीय क्षेत्रों में भी अगले 4-5 दिनों के दौरान भयंकर बरसात होने के आसार है।

 

बीतें 24 घंटों में मौसम का हाल कुछ ऐसा रहा


मानसूनी बारिश देश भर में कहर ढा रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान भी देश के कई इलाके मानसूनी बारिश (Monsoon rain) देखने का मिली है। छत्तीसगढ़ में कोरबा जिले के पाली में भी तेज बरसात देखी गई है। इस दौरान 26 सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज की गई। इसी तरह दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश में मंडला जिले के बिछिया में भी 21 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई।


 पिछले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश यानी 7-20 सेमी तक वर्षा उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, असम, मेघालय, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, ओडिशा और झारखंड में दर्ज की गई।


पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ, कोंकण, पश्चिम बंगाल, केरल, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 7-11 सेमी की भारी बारिश रिकॉर्ड हुई।


आने वाले 24 घंटों कुछ ऐसा रहेगा मौसम


IMD के अनुसार अगले 24 घंटे में पूर्वी विदर्भ में भारी से बहुत भारी बारिश (IMD Updates) हो सकती है और इसके लिए विभाग की तरफ से रेड अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर विदर्भ क्षेत्र में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मध्य-पश्चिमी छत्तीसगढ़ के जिलों में भी भारी बारिश का रेड अलर्ट IMD ने दिया है। 


इसके अलावा  छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भी तेज बरसात को लेकर मौसम विभाग की तरफ से अपडेट जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ से ही लगे दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में जोरदार बरसात हो सकती है।

कुल मिलाकर बात करें तो विदर्भ, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में भारी से बहुत भारी बारिश (Chances of rain) हो सकती है, जिसके लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात, कोंकण, गोवा, तेलंगाना, झारखंड, पश्चिम बंगाल और असम में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बिहार (Bihar Weather) के लिए किसी तरह की बारिश या मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है।

कल 8 जुलाई को उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा के साथ ही मध्य भारत के सभी राज्यों, कोंकण, गोवा और ओडिशा तक तेज बरसात (weather update) हो सकती है। इसके लिए IMD ने ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। जबकि बिहार और सिक्किम में मौसम सामान्य बना रहेगा और यहां बारिश के कोई आसार नहीं हैं।

News Hub