Mausam Update October 31 : उत्तर प्रदेश और बिहार में बारिश का अलर्ट
Mausam Update October 31 : पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात अर्नब तूफान का असर आज भी कई इलाकों में देखने को मिलेगा। आज देश के कई राज्यों में तेज हवा के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने ताजा पूर्वानुमान जारी करते हुए उत्तर प्रदेश, बिहार में मेघ गर्ज के साथ बारिश की भविष्यवाणी की है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं।
HR Breaking News - नवंबर का महीना शुरू होने वाला है और ठंड में दस्तक दे दी है, लेकिन बारिश का सिलसिला अभी रुक नहीं है। देश के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, अगले कई दिनों तक वेदर खराब रहेगा। हाल ही में हुई तेज बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR Ka Mausam) में तापमान तेजी से नीचे आया है। वहीं उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ जिलों में अभी काले बादल छाए हुए हैं और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग ने 31 अक्टूबर को कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम -
राजधानी दिल्ली (Delhi Weather) में आज मौसम शुष्क बना रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। IMD के अनुसार, आसमान में हल्के बादल नजर आ सकते हैं। इस दौरान उत्तर पश्चिम और दक्षिण पूर्व दिशा से 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। दिल्ली में अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री और न्यूनतम 15 से 17 डिग्री रह सकता है।
शुक्रवार को दिल्ली (Delhi Mausam Update) में अक्टूबर के 4 साल के दौरान सबसे ज्यादा बारिश हुई है। वही 1951 के बाद यह अक्टूबर का छठा सबसे ज्यादा बारिश वाला दिन रहा है। लगातार बारिश होने से गुरुवार को राजधानी का अधिकतम तापमान गिरकर 20.7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। यह 75 सालों में अक्टूबर का सबसे कम अधिकतम तापमान रहा था। बारिश के बाद दिल्ली की हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक साथ रहा है, जो 10 अक्टूबर 2022 के बाद सबसे कम स्तर पर था।
नोएडा और गुरुग्राम में होगी बारिश -
दिल्ली से सटे नोएडा और गुरुग्राम (Gurugram ka Mausam) में भी शनिवार को मौसम कल बना रहा। हालांकि दोनों शहरों के मौसम में बदलाव देखने को मिला। गुरुग्राम में आज हल्के बादल छाए रह सकते हैं और कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है। गाजियाबाद में दिनभर मौसम शुष्क रहेगा। बारिश को लेकर कोई भी अलर्ट नहीं किया गया है। दोपहर में गर्मी महसूस हो सकती है, जबकि शाम को तापमान कम होने से ठंड का एहसास होगा।
नए मौसमी सिस्टम के एक्टिव
चक्रवात अर्नब जा चुका है लेकिन मौसम विभाग (Mausam Update) ने बंगाल की खाड़ी में एक नए मौसमी सिस्टम के एक्टिव होने की संभावना जताई है। आज 31 अक्टूबर को दक्षिण अंडमान सागर और उससे सटे इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है। आईएमडी के मुताबिक दक्षिण पूर्वी बंगाल की खाड़ी और अंडमान निकोबार द्वीप समूह के आसपास के इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बनने से बरसात होगी।
उत्तर प्रदेश और बिहार में बारिश -
उत्तर प्रदेश (UP Ka Mausam) में आज काले बादल छाए रहेंगे और मौसम ठंडा बना रहेगा। पिछले दिन की तुलना में बारिश की गतिविधियों में आज कमी आने का अनुमान है। हालांकि पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। बिहार (Bihar Weather) में भी कई जगहों पर गरज- चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी। चक्रवात अरनव के असर से मौसम में यह बदलाव आएगा। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही बारिश की गतिविधियां धीमी हो जाएगी और मौसम साफ होगा।
