home page

Weather Update : दिल्ली-एनसीआर में इस दिन से पड़ेगी ऑफत की ठंड, IMD ने जारी किया अलर्ट

aaj ka Mausam : उत्तर भारत के राज्यों में मौसम तेजी से बदल रहा है। कहीं कड़को की ठंड पड़ रही है तो वहीं कुछ जिलों में सर्द हवाएं चल रही है जिसकी वजह से अब दिन में भी ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में भयंकर सर्दी पड़ने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं मौसम का हाल - 

 | 
Weather Update : दिल्ली-एनसीआर में इस दिन से पड़ेगी ऑफत की ठंड, IMD ने जारी किया अलर्ट

HR Breaking News - (Delhi Weather)। देशभर में ठंड का कहर देखने को मिल रहा है। आए दिन तापमान में गिरावट आ रही है जिसकी वजह से ठंड बढ़ती जा रही है। दिल्ली एनसीआर में पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम काफी साफ रहा है। दिनभर हल्की धूप रही। वहीं, इस दौरान 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चली है। आज दिल्ली का मौसम (Delhi Ka Mausam) स्थिर रहेगा। हवाएं 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। शाम को हल्का कोहरा छा सकता है और रात में तापमान गिरने से ठंड बढ़ सकती है। 

दिल्ली में इस दिन पड़ेगी आफत की ठंड - 


 मौसम विभाग (Weather Update) के अनुसार 26 दिसंबर को दिल्ली एनसीआर में तापमान गिरने से दिन बेहद ठंडा रहेगा। इस दिन धूप नहीं निकलेगी और दिनभर कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग ने अभी से ही 26 दिसंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। IMD ने इसके लिए लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। 


 दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR Mausam) में जल्द ही ठंड का विकराल रूप देखने को मिल सकता है। क्योंकि पहाड़ों में बर्फबारी हो रही है और एक पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने की वजह से भी इसका प्रभाव दिल्ली एनसीआर पर देखने को मिलेगा। इससे ठंड में बढ़ौतरी होगी। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट आएगी। कहीं-कहीं पर घना कोहरा छा सकता है। दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR Weather) में सर्दी 27 दिसंबर के बाद बढ़ने वाली है।

पश्चिमी विक्षोभ हुआ एक्टिव - 


कश्मीर के कई जिलों में पिछले दो दिनों से भारी बर्फबारी हो रही है। अब पश्चिमी विक्षोभ पहले की तरह आगे बढ़ रहा है, जिसके चलते उत्तर दिशा से चलने वाली सर्द हवाएंऔर ज्यादा ठंडी होगी जिसकी वजह से तापमान में गिरावट आएगी। इसका असर पहाड़ी इलाकों के साथ-साथ पंजाब (Punjab Ka Mausam), हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान के रूप में देखने को मिलेगा। 

अगले 24 घंटों के बाद गुजरात और महाराष्ट्र में भी तापमान कम हो सकता है। वहीं, अगला वेस्टर्न डिस्टरबेंस 27 या 28 दिसंबर के आसपास एक्टिव हो सकता है। इसके प्रभाव से 30 दिसंबर से 1 जनवरी के बीच पहाड़ी क्षेत्रों में एक बार फिर अच्छी बर्फबारी और बारिश देखने को मिलेगी। जनवरी में भी मौसम काफी ठंडा रहेगा।