home page

Weather Update : दिल्ली, यूपी और राजस्थान में इस दिन से शुरू होगी बारिश, IMD ने जारी किया बुलेटिन

IMD Rain Alert : दिल्ली, यूपी और राजस्थान में पिछले काफी समय से मौसम का हाल बदल रहा है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि आने वाले दिनों में यहां पर झमाझम बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। आइए जानते हैं मौसम विभाग द्वारा जारी की गई जानकारी के बारे में।

 | 
Weather Update : दिल्ली, यूपी और राजस्थान में इस दिन से शुरू होगी बारिश, IMD ने जारी किया बुलेटिन

HR Breaking News (Weather Update)। दिल्ली में फिलहाल मानसून ने दस्तक दे दी है। दिल्ली की दहलीज पर मानसून पहुंच गया है। इसके अलावा यूपी और राजस्थान में भी मानसूनी बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है। इन राज्यों में मौसम को लेकर IMD ने जानकारी दे दी है। भारत मौसम विभाग (Mausam Update) ने अगले एक सप्ताह तक हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

दिल्ली की दहलीज पर पहुंचा मानसून-

एक-दो दिनों के अंदर राष्ट्रीय राजधानी (Delhi Mausam) क्षेत्र में मानसून दस्तक दे सकता है। एक ब्रेक के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। तेजी से बढ़ते हुए दिल्ली की दहलीज पर पहुंच चुका है और एक-दो दिनों के भीतर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कभी भी दस्तक दे सकता है। दिल्ली में मानसून (Mosoon Update) के आने की सामान्य तिथि 26 से 27 जून है। लेकिन इस बार चार-पांच दिन पहले आने की स्थितियां अनुकूल बनती नजर आ रही है। 

उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल-

राजस्थान (Rajasthan mausam) एवं उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में पहले ही मानसूनी वर्षा की शुरुआत हो गई है। अब बारी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र समेत पंजाब और हरियाणा की है। फिलहाल बिहार, पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल के कुछ हिस्सों में मानसून ने दस्तक दे दी है। 

राजस्थान में झमाझम बारिश का अलर्ट-

मौसम विभाग (IMD Rain Alert) ने अगले एक सप्ताह तक हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

राजस्थान में ऐसा रहेगा मौसम-

इसके साथ ही यहां पर 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी उम्मीद लगाई जा रही है। अभी पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में तापमान  (Rajasthan Tempreature)सामान्य से ऊपर बना हुआ है, लेकिन मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि आने वाले दो दिन में बारिश होने की वजह से गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार से दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मानसूनी बारिश में तेजी आएगी। जम्मू-कश्मीर में 21 से 26 जून तक बारिश का दौर शुरू हो सकता है।

मुंबई में होगी झमाझम बरसात-

इस दौरान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश (MP Mausam), झारखंड, छत्तीसगढ़, पूर्वी राजस्थान और महाराष्ट्र के तटीय जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा मुंबई और कर्नाटक के तटीय इलाकों में भी लगातार बारिश से आम जनजीवन प्रभावित होता नजर आ रहा है।