home page

Weather Update : 72 घंटे उत्तर प्रदेश में भीषण ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया ताजा अपडेट

Kal Ka Mausam : देशभर में तेजी से मौसम बदल रहा है। अब लगभग सभी जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिन में भी ठंड ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। तापमान में आए दिन गिरावट देखने को मिल रही है। मानसूनी सीजन खत्म हो गया है लेकिन कई राज्यों में मौसम विभाग ने बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। यूपी में अगले 72 घंटे भीषण ठंड पड़ने वाली है मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।

 | 
Weather Update : 72 घंटे उत्तर प्रदेश में भीषण ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया ताजा अपडेट

HR Breaking News - (Mausam Update)। उत्तर भारत के राज्यों में भयंकर ठंड पड़ रही है। पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में सर्द हवाएं चल रही है और पारा नीचे गिर गया है। दिसंबर का महीना आधा आ गया है और भीषण ठंड का एहसास होने लगा है। सुबह और शाम घना कोहरा भी नजर आने लगा है। इस समय उत्तर प्रदेश (UP Mausam) के सभी जिले कड़ाके की ठंड, गलन और कोहरे की चपेट में है। कई जिलों सर्दी बढ़ने से सरकार ने स्कूलों की छुट्टियां कर दी हैं और टाइमिंग में भी बदलाव किया गया है। सर्दी के कहर से प्रदेश में जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है। 


प्रशासन ने जारी किया आदेश - 


प्रदेश में कई दिनों से घना कोहरा छा रहा है जिसकी वजह से वाहनों चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अत्यधिक घने कोहरे की वजह से सड़क हादसे के मामले भी सामने आने लगे हैं। ऐसे में प्रशासन ने वाहन चालकों को फाॅग लाइट जलाकर चलने के निर्देश दिए गए हैं। हाल-फिलहाल में हुए सड़क हादसों को देखते हुए हाईवे पर पेट्रोलिंग बढ़ाने के साथ एंबुलेंस की भी तैनाती की गई है। 

बीते 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम - 


बीते 24 घंटों में मौसम (Aaj ka mausam) का हाल देखें तो पूर्वी और पश्चिम दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क बना हुआ है। पूर्वी उत्तर प्रदेश (UP Ka Mausam) में अनेक स्थानों पर तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर भयानक घने कोहरा छाएगा। मौसम विभाग के अनुसार कई स्थानों पर न्यूनतम दृश्यता शून्य मीटर दर्ज की गई है। प्रदेश के दोनों मौसम संभागों में कहीं-कहीं सर्द से कड़ाके की ठंड वाला दिन देखने को मिला है।

इन जिलों में सर्द हवाओं का कहर - 


मौसम विभाग (IMD Mausam) के मुताबिक, शुक्रवार को लखनऊ, वाराणसी, सुल्तानपुर, गाजीपुर, चुर्क, बहराइच, बस्ती, बरेली, शाहजहांपुर,  बलिया, बाराबंकी, हरदोई, कानपुर, गोरखपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद एवं मुजफ्फरनगर में भयंकर सर्द हवाएं चली है। इसके साथ ही गाजियाबाद, आगरा, कानपुर और प्रयागराज में एयरपोर्ट पर बीती रात और आज सुबह दृश्यता जीरो रही है। 


कल इन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट - 


IMD ने मऊ, प्रतापगढ़, गाजीपुर, आजमगढ़, कुशीनगर, महाराजगंज,  गोरखपुर, संत कबीर नगर, वाराणसी, जौनपुर, बलिया, देवरिया, बस्ती, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, लखीमपुर खीरी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या घना कोहरा छाने की संभावना है। इसी तरह से मौसम विभाग ने अंबेडकर नगर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, संत रवि दास नगर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, संभल, बदायूं एवं आसपास के इलाकों में भी घने कोहरे की संभावना जताई है।

लखनऊ में कैसा रहेगा मौसम - 


मौसम विभाग के अनुसार आज लखनऊ में सुबह-शाम के समय घना कोहरा नजर आएगा। दिन आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी रहेगी। अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। वहीं, राजधानी में शुक्रवार को सुबह-शाम घना कोहरा छाया रहा। दिन में भी बादलों की आवाजाही और कोहरे की वजह से धूप बेअसर रही। दिन में उत्तरी पश्चिमी हवाएं चलती रही, जिससे ठंडक में इजाफा हुआ। लोग दिन में भी अलाव किनारे बैठकर ठंड को दूर करने का प्रयास करते देखे गए।