Weather Update : 18 और 19 जनवरी को यहां होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Kal Ka Mausam : उत्तर भारत के राज्यों में मौसम तेजी से बदल रहा है। कई राज्यों में भयंकर ठंड पड़ रही है तो वहीं कुछ जगहों पर बादलों की आवाजाही शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने कड़ाके की ठंड के बीच 18 और 19 जनवरी को गरज चमक के साथ झमाझम बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड का असर बढ़ सकता है। आईये नीचे खबर में जानते हैं कहां कैसा रहेगा मौसम -
HR Breaking News - (Rajasthan Weather)। देशभर में भीषण ठंड और घने कोहरे का कहर देखने को मिल रहा है। लगभग सभी राज्यों में मौसम का यही हाल है। पहाड़ों पर हो रही बारिश और बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में तापमान तेजी से नीचे गिर रहा है। पारे में कई दिनों से हो रही गिरावट की वजह से कई जगहों पर तापमान जीरो डिग्री हो गया है।
राजस्थान (Rajasthan Ka Mausam) में भी कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। विशेष रूप से अलवर सहित नेशनल कैपिटल रीजन (NCR) के इलाकों में भीषण ठंड का प्रकोप बना हुआ है। 13 जनवरी को प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट आई है। करौली जिला मंगलवार को सबसे ठंडा रहा है, जहाँ न्यूनतम तापमान (Rajasthan Temperature) 2.0 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। राज्य के 6 प्रमुख शहरों में बर्फ जमने की स्थिति देखी गई है। सुबह के समय ओस की बूंदें बर्फ की सफेद चादर के रूप में नजर आईं। उदयपुर और चित्तौड़गढ़ जैसे दक्षिणी राजस्थान के जिलों में भी घना कोहरा छाया रहा।
आज कहां हुई बारिश -
आज राजस्थान में मौसम शुष्क बना हुआ है और कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई है। कई जिलों में सुबह के समय कोहरा छाया रहा, जबकि उत्तर और पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में सर्द हवाएं चली। ठंडी हवाओं के चलते सुबह और शाम सर्दी का असर बढ़ गया है। राज्य में सबसे ज्यादा तापमान बाड़मेर में 27.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान लूनकरनसर में 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दिन और रात के तापमान में काफी अंतर देखने को मिला है।
राज्य में कैसा रहेगा मौसम -
राजस्थान (Rajasthan ka mausam) के विभिन्न शहरों में भयंकर ठंड पड़ रही है। फतेहपुर में न्यूनतम तापमान -2 डिग्री दर्ज किया गया है, नागौर -1.0 डिग्री, सीकर 1.7 डिग्री और पिलानी 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। चूरू 2 डिग्री, श्रीगंगानगर 3.6 डिग्री, जैसलमेर 3.1 डिग्री और माउंट आबू 2.5 डिग्री तापमान के लिहाज से ठंडे रहे है।
राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान (Jaipur Temperature) 7.6 डिग्री, अजमेर 8.3 डिग्री, बाड़मेर 5.8 डिग्री, बीकानेर 2.8 डिग्री और जोधपुर 7.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। कोटा का तापमान 11.2 डिग्री है। कुल मिलाकर प्रदेश के ज्यादातर शहरों में ठंड का प्रभाव महसूस किया जा रहा है और सुबह-सुबह ठंडी हवाओं का असर ज्यादा है।
18 और 19 जनवरी को होगी बारिश -
जयपुर मौसम विभाग (Mausam update) के अनुसार, आने वाले 4 से 5 दिनों तक राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांक, इसके बाद 18 और 19 जनवरी को मौसम में बड़ा बदलाव आएगा। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ जिलों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इस बारिश (IMD Rain Alert) से फिजाओं में गलन बढ़ने की संभावना है। IMD के मुताबिक अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास गिरावट नहीं आएगी। लेकिन उसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है जिससे रात में तेजी से बढ़ेगी।
