Weather Update : बिहार में गरज चमक के साथ होगी बरसात, मौसम विभाग ने जारी किया ताजा अपडेट
IMD weather Update : उत्तर भारत के राज्यों से मानसून की वापसी हो चुकी है। इसके बावजूद कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कहीं तेज धूप निकलने की वजह से गर्मी बढ़ी तो वहीं कुछ राज्यों में अब झमाझम बारिश होने वाली है। मौसम विभाग ने बिहार (Bihar Ka Mausam) में कई स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। चलिए जानते हैं कहां कैसा रहेगा मौसम का हाल -
HR Breaking News - (Aaj Ka Mausam)। बिहार में अब मौसम का मिजाज फिर से बदल रहा है। अब बारिश का नया दौर शुरू होने वाला है। हाल ही में मौसम विभाग ने बिहार में बारिश को लेकर नया अपडेट जारी किया है। अब झमाझम बारिश होने वाली है। जिसके चलते मौसम सुहावना होगा और सर्दियों की शुरूआत होगी। वैसे सुबह और शाम को ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग (Today mausam) का कहना है कि इस बार मानसून के बाद सर्दी भी समय से पहले आएंगी।
मानसून को लेकर बड़ा अपडेट -
मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, प्रदेश से दक्षिण पश्चिम मानसून (Monsoon Update) की वापसी 3 से 4 दिनों के दौरान हो जाएगी। साल में कमी आने के साथ प्रदेश का मौसम शुष्क और सामान्य बना हुआ है। मानसून की रवानगी के दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने के साथ रात्रि के तापमान में मामूली गिरावट आने के साथ हल्की ठंड का अहसास होगा।
छाएंगे बादल -
मौसम विभाग (Weather Update) के अनुसार, आने वाले दिनों में पश्चिमी और उत्तरी भागों में सुबह-शाम की हवा में हल्की शुरू हो सकती है। इससे ठंड और बढ़ेगी। रविवार को पटना सहित आसपास इलाकों में मौसम सामान्य बना रहेगा। उत्तरी भागों के कुछ स्थानों पर हल्के बादल छाए रहने की संभावना है।
पटना में तापमान -
पटना (Patna temperature) का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस एवं 34.0 डिग्री सेल्सियस के साथ मोतिहारी में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया। शनिवार को पटना सहित अधिसंख्य भागों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वाल्मीकि नगर, सासाराम, सुपौल एवं फारबिसगंज में तापमान सामान्य से ऊपर बना रहा।
शहर अधिकतम (डिग्री सेल्सियस) न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस)
पटना 31.8 24.2
गयाजी 30.6 22.0
भागलपुर 32.2 23.4
मुजफ्फरपुर 30.6 23.2
