Weather Update : 72 घंटे होगी मूसलाधार बारिश, इन इलाकों में पड़ेगी बर्फ, जानें हरियाणा, दिल्ली समेत कहां का कैसा रहेगा मौसम
IMD Weather Alert :इन दिनों उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में लगातार ठंड का कहर जारी है। भारत मौसम विभाग की ओर से लेटेस्ट वेदर अपडेट जारी किया गया है। मौसम विभाग की ओर से जारी वेदर अपडेट के अनुसार आने वाले 3 दिनों में मौसम का अलग ही अंदाज देखने को मिल सकता है।
HR Breaking News (IMD Weather Alert) पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का सीधा असर मैदानी क्षेत्रों के मौसम पर देखने को मिलेगा। ऐसे में पहाड़ी व मैदानी दोनों ही क्षेत्रों के तापमान में गिरावट होने के आसार हैं। भारत मौसम विभाग की ओर से उत्तर भारत के साथ-साथ मध्य प्रदेश, झारखंड व छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में शीतलहर व घना कोहरा छाने के आसार के चलते चेतावनी जारी की गई है।
देशभर में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। भारत मौसम विभाग के अनुसार आगामी तीन दिनों में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और बिहार के अधिकतर क्षेत्रों में शीतलहर का कहर देखने को मिल सकता है। साथ ही इस दौरान कुछ क्षेत्रों में घना कोहरा भी छा सकता है। वहीं, इस दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल छाए रह सकते हैं।
वहीं, इस दौरान यहां मौसम बदलने के भी आसार हैं। इसी के साथ पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी हो रही है। ऐसे में न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं, इस दौरान तमिलनाडु के साथ-साथ दक्षिण भारत के चार राज्यों में आंधी व बारिश होने के आसार विभाग ने जताए हैं।
जानें कल दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम
भारत मौसम विभाग की ओर से जो वेदर अपडेट जारी किया गया है उसके अनुसार कल 8 जनवरी को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुबह व शाम के समय भयंकर ठंड हो सकती है। राजधानी दिल्ली में दिन के समय भी काफी भयंकर सर्दी पड़ रही है। पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी का असर राजधानी दिल्ली के साथ-साथ अन्य मैदानी क्षेत्रों में भी देखने को मिल रहा है। वहीं, आज राजधानी दिल्ली में इस साल का पहला कोल्ड डे रहा है।
विभाग के अनुसार कल 8 जनवरी को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। वहीं, कल सुबह व दोपहर के समय घना कोहरा छा सकता है। ऐसे में यहां के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
जानें कल कितना रहेगा तापमान
भारत मौसम विभाग की ओर से पूर्वानुमान लगाया गया है कि कल 8 जनवरी को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, इस दौरान मुंबई में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
चंडीगढ़ में कल न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इस दौरान गुलाबी नगरी जयपुर में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। वहीं, इस दौरान भोपाल में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस हो सकता है।
इसी के साथ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (UP Weather Alert) में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। वहीं, पटना में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
जानें राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम
वर्तमान में राजस्थान (Rajasthan Weather Alet) के ज्यादातर क्षेत्रों में भयंकर सर्दी का कहर जारी है। वहीं, प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में घना कोहरा पड़ रहा है। विभाग की ओर से प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे और शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की गई है।
इस बीच जयपुर मौसम केंद्र की ओर से बताया गया है कि आगामी 24 घंटे में प्रदेश के बूंदी, करौली, कोटा और सवाई माधोपुर क्षेत्र में घना कोहरा छाया रहा सकता है। वहीं, इस दौरान कोल्ड डे व कोल्ड वेब की स्थिति बनी रह सकती है।
इस दौरान सीकर में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस, अजमेर में न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस, अलवर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस, सिरोही में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस, सीकर में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस, फलोदी में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस, गंगानगर और चूरू में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं। वहीं, आने वाले एक-दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की कटौती हो सकती है।
जानें हरियाणा व पंजाब में कैसा रहेगा मौसम
वर्तमान में हरियाणा व पंजाब (Haryana Punjab Weather) में भयंकर सर्दी पड़ रही है। दोनों ही प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से भी कम बना हुआ है। वहीं, दोनों की प्रदेश घने कोहरे के आगोश में हैं। लगातार चल रहीं शीतलहर के चलते न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। इस दौरान नारनौल सबसे ठंडा क्षेत्र रहा है। वहीं, एक वेदर रिर्पोट के अनुसार दक्षिण भारत के राज्यों में भी 72 घंटे बारिश होने के आसार जताए गए हैं।
