home page

Weather Update : दिल्ली-NCR और हरियाणा समेत इन राज्यों में आंधी तूफान के साथ होगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

IMD Rain Alert : उत्तर भारत के राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है।  मानसून तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है कुछ ही दिनों में झमाझम बारिश का सिलसिला शुरू हो जाएगा। इसी बीच मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा समेत इन राज्यों में तेज आंधी तूफान के साथ बारिश की संभावना जताई है। 

 | 
Weather Update : दिल्ली-NCR और हरियाणा समेत इन राज्यों में आंधी तूफान के साथ होगी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

HR Breaking News - (weather Update)। देश की राजधानी दिल्ली एनसीआर का मौसम एक बार फिर से बदलने वाला है। मई का महीना खत्म होने वाला है और इस बार भीषण लू वाली गर्मी नहीं पड़ी है। पिछले काफी दिनों एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय हो रहे हैं और झमाझम बारिश हो रही है।

इस वजह से मौसम सुहावना बना हुआ है। इसी बीच मौसम विभाग ने दिल्ली में आज आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। IMD ने दिल्ली में बुधवार यानी 28 मई को बारिश के साथ आंधी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी देखने को मिल सकती है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, 29 मई को भी दिल्ली (Delhi Tempreature) में हल्के बादल छाए रहेंगे और कहीं कहीं बिजली चमक सकती है। 

एनसीआर में बदलेगा मौसम - 

एनसीआर (NCR Mausam update) में  गाजियाबाद और नोएडा में आज मौसम सामान्य बना रहेगा। IMD के मुताबिक बुधवार को गाजियाबाद में हल्के बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस बना रहने का अनुमान है। इसके अलावा नोएडा में ऐसा ही मौसम रहने वाला है। हालांकि नोएडा में आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

मौसम विभाग (IMD Weather Update) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार 29 मई को भी मौसम में कोई खास बदलाव नहीं देखने को मिलेगा। वहीं, 30 और 31 मई को नोएडा में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, गाजियाबाद में 30, 31 मई और 1 जून को येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज चमक, तेज आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश होने के आसार हैं। 

हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम - 

हरियाणा (Haryana weather update) में बीते कई दिनों से मौसम बदला हुआ है हल्की बारिश होने से भीषण गर्मी से राहत मिली है। हाल ही के दिनों में बारिश होने से जहां पहले तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार रहता था, वह अब 40 डिग्री सेल्सियस है। IMD के ताजा रिपोर्ट के अनुसार  अगले 4 दिनों तक हरियाणा में तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। IMD के अनुसार, 28 मई को पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर जिलों में 25 से 50 फीसदी तक बारिश होने के आसार हैं।

हरियाणा में इस दिन होगी बारिश - 

हरियाणा (Haryana Mausam)  के सभी जिलों में 29 और 30 मई को बारिश होने की संभावना है। IMD के अनुसार, 29 मई को प्रदेश के 7 जिलों में झमाझम बारिश होगी। इनमें पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, फतेहाबाद और सिरसा जिले शामिल हैं। 
इसके अलावा हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, महेंद्रगढ़, मेवात, रोहतक, झज्जर, सोनीपत, पानीपत, करनाल और यमुनानगर में बारिश होने की 25 फीसदी तक संभावना है। वहीं, 30 मई को पूरे हरियाणा में बारिश हो सकती है।


 

News Hub