Weather Update : दिल्ली-NCR में बदला मौसम, इन राज्यों में बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
IMD Rain Alert : उत्तर भारत के राज्यों में मौसम करवट बदल रहा है। अब ठंड ने पूरी तरह से विदाई ले ली है और गर्मी अपना असर दिखाने लगी है। पिछले कई दिनों से मौसम साफ बना हुआ है और तेजी से तापमान में बढ़ौतरी हो रही है जिससे घरों में पंखे चलना शुरू हो गए हैं। दिल्ली एनसीआर में गर्मी कहर बरपाने वाली है। इसी बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों में गरज चमक के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।
HR Breaking News - (Mausam Update)। दिल्ली-एनसीआर में तापमान तेजी से बढ़ रहा है जिसकी वजह से अब फरवरी के महीने में मार्च वाली गर्मी का एहसास होने लगा है। गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ाने शुरू कर दिए हैं। होली से पहले ही पारा रिकॉर्ड तोड़ रहा है। फरवरी में तापमान एक बार फिर बढ़कर 30 डिग्री के पार पहुंच गया है। मार्च की शुरुआत भी गर्म ही रहने वाली है। न्यूनतम तापमान में लगातर बढ़ौतरी देखने को मिलेगी।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम -
राजधानी (Delhi Mausam) में सोमवार को मौसम गर्म रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री रहा है। यह सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा रहा है। लोदी रोड का तापमान 30.1 डिग्री तक जा पहुंचा है। यह सामान्य से 5.1 डिग्री ज्यादा है। रिज का तापमान सामान्य से 5.2 डिग्री ज्यादा 31 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री दर्ज किया गया है। यह सामान्य है। पूर्वानुमान के मुताबिक (IMD weather), आज आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रह सकता है। 25 और 26 फरवरी को आसमान साफ रहेगा।
इन 12 राज्यों में बरसेंगे बादल -
मौसम विभाग (Weather Update) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर भारत समेत देश के 12 राज्यों में एक बार फिर से बारिश का सिलसिला शुरू होने वाला है। इनमें हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, सिक्किम, तेलंगाना, छत्तीसगढ और महाराष्ट्र शामिल है। 24 फरवरी को गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, झारखंड,पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय और तेलंगाना में गरज चमक के साथ झमाझम बारिश हो सकती है। 26 से 28 फरवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड (Uttarakhand Mausam) में हल्की बरसात देखने को मिल सकती है।
तमिलनाडु के पश्चिमी घाटों में होगी बारिश -
मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में पश्चिमी घाट के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है, जबकि तमिलनाडु के ज्यादातर अन्य क्षेत्रों में मौसम सूक्षा रहेगा। IMD ने पश्चिमी घाट जिलों में एक या दो स्थानों पर सोमवार और मंगलवार को हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है।
यूपी में होगी बारिश -
उत्तर प्रदेश (UP Mausam Update) में आज मौसम बदलने वाला है। IMD के मुताबिक, पश्चिमी यूपी में हल्की बरसात होने की संभावना है। जिन जिलों में बारिश का अनुमान है, उनमें बागपत, अमरोहा, मुरादाबाद शामिल हैं। हालांकि, पूर्वी यूपी के कई जिलों में गर्मी बढ़ेगी। जिन जिलों में तापमान बढ़ने वाला है उनमें गाजीपुर, चंदौली, आजमगढ़, मऊ, बलिया, बस्ती, संत कबीर नगर, मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोही शामिल हैं।
IMD के मुताबिक बिहार (Bihar Ka Mausam) में कल 24 फरवरी को बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। लेकिन अब बिहार के अधिकांश जिलों में तापमान 1 से 2 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है। जिन जिलों में गर्मी बढ़ेगी उनमें गया, जहानाबाद, पटना, सारण, बक्सर, नालंदा, सिवान, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, भागलपुर और पूर्णिया शामिल हैं। वहीं, पटना में कल अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
उत्तराखंड में इस दिन होगी बारिश -
उत्तराखंड (Uttarakhand weather) में कल यानी 26 फरवरी से लेकर 28 फरवरी तक मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी जारी की है। जिन जिलों में बारिश होगी वह नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, टिहरी, अल्मोड़ा शामिल हैं। वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान में 1 से 2 डिग्री की कमी आ सकती है। एक बार फिर से ठंड का असर बढ़ेगा।
मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh Mausam) में भी 26 फरवरी से 28 फरवरी तक बारिश होगी। जिन जिलों में बारिश होगी उनमें शिमला, कुल्लू, मंडी, ऊना, हमीरपुर, सोलन, सिरमौर और लाहौल-स्पीति शामिल हैं। इस बारिश से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। मनाली में कल अधिकतम तापमान माइनस 1 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान माइनस 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
