home page

Weather update : दिल्ली में बदलने वाला है मौसम, IMD ने जारी किया आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट

Delhi Mausam Update : राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। दरअसल, पिछले कई दिनों से देशभर में कई वेदर सिस्टम एक्टिव हो रहे हैं। जिसकी वजह से अब मैदानी इलाकों में आंधी तूफान के साथ बारिश का दौर शुरू होने वाला है। इस दौरान तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। आईये जानते हैं - 
 | 
Weather update : दिल्ली में बदलने वाला है मौसम, IMD ने जारी किया आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट                          

HR Breaking News (IMD RAin Alert)। देश की राजधानी दिल्ली में बीते कई दिनों से मौसम सुहावना बना हुआ है। बीते हफ्ते दिल्ली में तेज हवाओं के साथ कहीं कहीं बारिश दर्ज की गई है। लेकिन अब एक बार फिर से तापमान में बढ़ौतरी होने लगी है परंतु जल्द ही लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग (Mausam Update) ने अपडेट जारी करते हुए बताया है कि एक बार फिर आसमान में काले बादल छाएगें और तेज हवाओं के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। 

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम - 

मौसम विभाग (IMD Weather Update) ने बृहस्पतिवार को दिल्ली में यलो अलर्ट जारी किया था। इस दिन वैसे तो दिनभर मौसम साफ रहा लेकिन शाम को अचानक मौसम में बड़ा बदलाव आया और कई जगहों पर तेज आंधी के साथ बारिश हुई। अधिकतम तापमान (Delhi Tempreature) सामान्य से 2.0 डिग्री कम 37.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री कम 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा. हवा में नमी का स्तर 83 से 39 प्रतिशत रहा।

आंधी और बारिश का अलर्ट - 

मौसम पूर्वानुमान (weather update) के अनुसार आज शुक्रवार को भी आंधी वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है। IMD का कहना है कि शुक्रवार यानी 9 मई को आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दिन तेज गर्जन के साथ बिजली चमकने का भी अलर्ट जारी किया गया है।

 इसके साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। हवा की रफ्तार 50 किमी तक भी जा सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी कर दिया है।

दिल्ली में AQI रिकॉर्ड किया गया 161

केंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड CPCB के मुताबिक राजधानी दिल्ली (Delhi Mausam)  में शुक्रवार सुबह 6:30 तक औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक 161 अंक बना हुआ है। जबकि दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR Weather) के शहर फरीदाबाद में 115 गुरुग्राम में 144 गाजियाबाद ग्रेटर नोएडा में 131 और नोएडा में116 अंक बना हुआ है।

दिल्ली के इन इलाकों मं हवा प्रदूषित - 

देश की राजधानी दिल्ली (Delhi Mausam) के तीन इलाके जिनमें वजीरपुर में सबसे अधिक 228, मुंडका में 218, जहांगीरपुरी में 217 अंक बना हुआ है।

दिल्ली AQI - 

अलीपुर में 155, आनंद विहार में 188,अशोक विहार में 174, बवाना में 168, बुराड़ी क्रॉसिंग में 136, चांदनी चौक में 150,मथुरा रोड में 154, डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में 153,डीटीयू में 171, द्वारका सेक्टर 8 में 163,आईजीआई एयरपोर्ट 104, दिलशाद गार्डन 140, आईटीओ में 158, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 149, लोधी रोड में 120, मेजर ध्यानचंद स्टेडियम 160, मंदिर मार्ग 132, नजफगढ़ में 167, नरेला में 174, नेहरू नगर में 172, नॉर्थ कैंपस डीयू में 172, एनएसआईटी द्वारका में 184, ओखला फेस 2 में 168, पटपड़गंज में 167, पंजाबी बाग में पूषा में 117, आरके पुरम में 177, शादीपुर में 148, सिरी फोर्ट में 184, सोनिया विहार में 143, श्री अरविंदो मार्ग में 139, विवेक विहार में 166 अंक बना हुआ है।