Weather Update : दिल्ली, यूपी, पंजाब और हरियाणा में मौसम लेगा करवट, 9 से 12 मार्च के बीच होगी बर्फबारी
Aaj Ka Mausam : समय-समय पर मौसम करवट बदल रहा है। दिल्ली, यूपी, पंजाब और हरियाणा के मौसम के बारे में बात करें तो यहां पर भी मौसम में एक बड़ा बदलाव देखा जा रहा है। 9 से 12 मार्च तक पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी (Rain alert) होने की उम्मीद जताई जा रही है। बर्फबारी का प्रभाव मैदानी क्षेत्रों में भी देखने को मिलेगा। आइए विस्तार से जानते हैं कि आपके शहर का मौसम कैसा रहने वाला है।

HR Breaking News - (IMD weather update) मार्च माह का पहला सप्ताह गुजरने को है। ऐसे में देशभर के मौसम में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। उम्मीद लगाई जा रही है कि आने वाले दिनों में गर्मी की शुरुआत हो जाएगी। हालांकि पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी (rain alert in delhi) का प्रभाव देश दिल्ली जैसे कुछ अन्य शहरों में भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने पुर्वानुमान जताते हुए बताया है कि दिल्ली और उससे सटे इलाकों में आने वाले दिनों में तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी। खबर में जानिये दिल्ली समेत अन्य शहरों का मौसम।
मौसम विभाग ने जताया पुर्वानुमान-
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताते हुए बताया है कि पंजाब, हरियाणा, (Haryana weather update) उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, विदर्भ, राजस्थान, गुजरात और उत्तर महाराष्ट्र में उत्तर-पश्चिमी दिशा से तेज हवाएं चल सकती है। इसकी वजह से तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीं, पूर्वी असम और अरुणाचल प्रदेश में भी हल्की से मध्यम बारिश के कारण तापमान में एक दो डिग्री की गिरावट (temprature in Delhi today) देखी जा सकती है। इसके अलावा लक्षद्वीप और केरल में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है। राजस्थान और गुजरात में अधिकतम तापमान और कम होने की उम्मीद लगाई जा रही है।
दिल्ली में मौसम का हाल-
दिल्ली के मौसम (Delhi ka mausam) के बारे में बात करें तो यहां पर तेज सतही हवाओं की वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। इसके अलावा तेज हवाएं गर्मी को कम कर रही है। इसलिए दिल्ली में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक आ पहुंचा है। वहीं आज तापमान (rain forecast) में थोड़ी बढ़ौतरी होने की उम्मीद है। दिल्ली में आज भी तेज हवाएं चल रही है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है। हालांकि ठंडी हवाओं की वजह से तापमान (Delhi weather update) और कम हो रहा है और सर्दियों का एहसास भी बढ़ता नजर आ रहा है।
मुंबई में लू चलने की उम्मीद-
दूसरी ओर देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai ka mausam) में भी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर भारत में 8 मार्च को एक पश्चिमी विक्षोभ पहुंचने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसकी वजह से सामान्य हवाओं (Mumbai rain alert) के प्रवाह में भी बदलाव देखने को मिल रही है।
कोकण और उत्तर मध्य महाराष्ट्र तक पहुंचने वाली एंटीसाइक्लोनिक (प्रतिचक्रवाती) हवाओं का प्रवाह बाधित हो रहा है। इसकी अव्यवस्थित हवाओं की वजह से 8 से 11 मार्च के बीच दिन का तापमान 37°C से अधिक रहने की उम्मीद है। इस अचानक बढ़ोतरी के कारण मुंबई (rain in Mumbai) और उपनगरों में लू जैसी स्थितियां बन सकती हैं।
पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार-
पहाड़ों के मौसम के बारे में बात करें तो यहां पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ (New Western Disturbance) 9 से 12 मार्च के बीच फिर से सक्रिय हो रहा है। इसकी वजह से एक और बर्फबारी का दौर देखने को मिल सकता है। पहले हुई भारी बर्फबारी (snowfall alert) और इस आगामी बर्फबारी के चलते पहाड़ों पर अभी ठंड का दौर जारी है। जानकारी के लिए बात दें कि ताजा बर्फबारी (pahado me barfbari) की वजह से किसानों को तो राहत मिली है लेकिन भूस्खलन जैसी स्थितियों के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।