Mausam Update : राजस्थान में 48 घंटों में बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया ताजा अपडेट

HR Breaking News - (Rajasthan Ka Mausam)। राजस्थान में मौसम का लगातार बदलाव जारी है। गर्मी की तेज धूप और लू की तपत ने मार्च में ही जून जैसी गर्मी का अहसास करा दिया है। लेकिन, पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने का प्रभाव राजस्थान में भी पडेगा जिसके चलते राजस्थान का मौसम एक बार फिर बदलने वाला है।
उत्तरी (Rajasthan Today's Weather) हवाओं के चलने से तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे आगामी 48 घंटों में ठंडक महसूस होगी। उत्तर पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है।
पश्चिमी विक्षोभ को लेकर अपडेट -
मौसम विभाग के मुताबिक (Weather Forecast) आगामी सप्ताह राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। गुरुवार को राज्य में मौसम शुष्क रहा। सर्वाधिक अधिकतम तापमान धोलपुर में 41.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान अंता बांरा में 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के अधिकांश भागों में हवा में आर्द्रता की औसत मात्रा 15 से 60 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गयी।
साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान -
भारत के मौसम में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जिससे तापमान में गिरावट, बारिश और बर्फबारी होती है। वर्तमान में, एक पश्चिमी विक्षोभ 60°E देशांतर और 25°N अक्षांश के उत्तर में 5.8 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है।
यह विक्षोभ (Jaipur News Rajasthan ) उत्तर-पश्चिम भारत में ठंड और बारिश ला सकता है। यह विक्षोभ और चक्रवात मिलकर उत्तर-पश्चिम भारत और पाकिस्तान में ठंड और बारिश लाने की संभावना रखते हैं, जिससे तापमान में गिरावट और मौसम में बदलाव हो सकता है।
मुख्य जिलों का अधिकतम तापमान ये रहा -
गुरुवार को अजमेर (Ajmer weather) में 35 डिग्री सेल्सियस, अलवर में 37 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 36.2 डिग्री सेल्सियस, सीकर में 34.5 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 40.2 डिग्री सेल्सियस, चित्तौड़गढ़ में 39.7 डिग्री सेल्सियस, बाड़मेर में 35.4 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर (Jaisalmer weather) में 33.1 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 35.3 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 35.4 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 37.4 डिग्री सेल्सियस, श्री गंगानगर में 35.8 डिग्री सेल्सियस और माउंट आबू में 25 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
मुख्य जिलों का न्यूनतम तापमान ये रहा -
बीते दिन यानी गुरुवार को, राजस्थान (Rajasthan weather Update) के कई शहरों में ठंड का अहसास रहा। अजमेर में सबसे कम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 25.4 डिग्री सेल्सियस और कोटा में 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बाकी शहरों में तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। माउंट आबू में सबसे ठंड थी, जहां तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस था।
मौसम विभाग का अलर्ट -
मौसम विभाग (latest Mausam update) ने रिपोर्ट जारी की हैं कि आज 28 मार्च को जोधपुर, नागौर, बाड़मेर और जैसलमेर जैसे जिलों में तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। लेकिन, अगले हफ्ते से तापमान फिर से बढ़ने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) का असर आज तक रहेगा। इसके बाद, गर्मी बढ़ने लगेगी और तापमान बढ़ जाएगा।