home page

Mausam update : उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटे में बदलेगा मौसम, दिल्ली में बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी

IMD Weather : उत्तर भारत के राज्यों में मौसम करवट बदल रहा है। पहाड़ों पर हो रही बारिश और बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में तेजी से तापमान गिर रहा है जिसकी वजह से भयंकर ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग (Aaj ka Mausam) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटे में मौसम बदलने वाला है। IMD के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। 

 | 
Mausam update : उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटे में बदलेगा मौसम, दिल्ली में बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी 

HR Breaking News - (Mausam Update)। देशभर में ठंड अपनी चरम पर है। लगातार तापमान में हो रही गिरावट के बाद हाड कंपकंपाने वाली ठंड पड़ रही है। उत्तर भारत के राज्यों में भीषण ठंड ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सुबह शाम घना कोहरा नजर आ रहा है और गलने वाली ठंड का एहसास हो रहा है। ‌

मौसम विभाग (Aaj Ka Mausam) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटे में मौसम बदलने वाला है। ‌पिछले दो दिन से सूरज की किरणें देखने को नहीं मिली है। हालांकि, रात में शीतलहर चल रही है। मौसम विभाग (UP Mausam) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार अब एक बार फिर से नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, जो भयंकर ठंड लेकर आएगा। बता दें कि यूपी में एक्टिव होने वाला पश्चिमी विक्षोभ का सीमित असर पश्चिमी यूपी पर रहेगा। पूर्वी यूपी पर इसका ज्यादा प्रभाव नहीं होगा। 


इन इलाकों में छाएगा घना कोहरा - 


सोमवार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश (UP Weather Update) में मौसम फिर बदलेगा और सर्द हवाओं का असर देखने को मिलेगा। शामली, मेरठ, मुज्जफरनगर, बागपत, मुरादाबाद, बरेली, पीलीभीत के तराई इलाकों में कोहरा भी नजर आएगा। इसको लेकर मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। 

अगले 4 से 5 दिन कैसा रहेगा यूपी का मौसम - 


10 जनवरी को यूपी में मौसम (UP Ka Mausam) साफ रहा और धूप खिलने से लोगों को भीषण ठंड से राहत मिली है, खासकर रात की ठिठुरन भरी सर्दी के बाद सुबह से ही खिली धूप ने लोगों काफी आराम दिया है। शनिवार को धूप का असर दिन के तापमान देखने को मिला।

तापमान में 6.1 डिग्री की वृद्धि हुई। 10 जनवरी को कुछ शहरों में तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि रात के तापमान में गिरावट देखने को मिली है। मौसम विभाग (Weather Update) के अनुसार अगले 4 से 5 दिनों में मौसम ऐसा ही रहेगा। रात में शीतलहर और कोहरे होगा।

दिन भर चलेगी तेज बर्फीली हवाएं - 


मौसम अधिकारी अजय मिश्रा का कहना है कि सुबह और शाम घना कोहरा नजर आएगा। दिन भर तेज बर्फीली हवाएं चलती रहेंगी। दिन में धूप होने के कारण सर्दी से राहत मिलेगी पर रात में तापमान गिरने से ठंड और बढ़ेगी। उत्तर-पश्चिम/उत्तरी दिशा से हवा चलने की संभावना है, जो सर्दी को बढ़ाएंगी। हवा की गति लगभग 3 से 10 किलाेमीटर प्रति घंटा की रफ्तार रह सकती है। घना कोहरा और ठंड की स्थिति बनी रहेगी, खासकर सुबह-शाम के समय कोहरे के कारण दृश्यता कम रहेगा।

दिल्ली में बारिश - 


दिल्ली-एनसीआर (Delhi NCR Mausam) के इलाकों में हुई बारिश के बाद प्रदूषण से राहत मिली है। राजधानी दिल्ली के साथ-साथ नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और आसपास के क्षेत्रों में आज सुबह हल्की से मध्यम बारिश हुई है। बारिश के कारण हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है और कोहरा भी कम हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स पहले की तुलना में बेहतर श्रेणी में पहुंच गया है। हालांकि, बारिश के बाद अब ठंड का असर बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।