Weather Update : मौसम लेगा यू टर्न, अब 6 राज्यों में होगी बारिश, जान लें दिल्ली से यूपी तक कैसा रहेगा मौसम
IMD Weather : देश भर में मौसम का मिजाज बदल रहा है। पिछले कई दिनों से मौसम साफ बना हुआ है, जिसकी वजह से लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। उत्तर भारत के राज्यों में अब गर्मी सताने लगी है। मौसम विभाग ने ताजा पूर्वानुमान जारी करते हुए अगले कुछ दिनों में 6 राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।
HR Breaking News - (Delhi Mausam Update)। उत्तर भारत के राज्यों में लगातार तापमान बढ़ रहा है और गर्मी ने पसीने छुड़ाने शुरू कर दिए हैं। लेकिन पहाड़ों में हुई बर्फबारी की वजह से एक बार फिर हल्की ठंड का असर देखने को मिलेगा। एक बार फिर से मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है। मौसम विभाग ने के लिए 24 घंटे में 7 राज्यों में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं 13 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है, जिन सात राज्यों में बरसात होगी। उनके नाम मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, सिक्कम, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना है।
दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम -
फरवरी की आखिरी दिनों में एक बार फिर से दिल्ली-एनसीआर में मौसम (Delhi NCR Mausam) ने करवट ली है। उत्तर पश्चिम में भारत की पहाड़ियों पर हो रही बर्फबारी और बारिश का असर मैदानी इलाकों पर नजर आने लगा है, जहां तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग (Weather Update) के अनुसार, आने वाले दो दिनों में तेज हवाएं चलेंगी। जिसे सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का एहसास होगा। मौसम विभाग ने अगले दो दिन के पूर्वानुमान में तेज हवाओं की संभावना जताई है। 25 और 26 फरवरी को तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है जहां अधिकतम तापमान 30 से 31 और न्यूनतम 13 से 14 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा।
क्या उत्तर प्रदेश में होगी बारिश -
IMD के अनुसार, उत्तर प्रदेश में आज मौसम शुष्क बना रहेगा। राज्य में बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। हालांकि, जिन जिलों में सुबह के समय हल्की ठंड का एहसास रहेगा। मौसम विभाग (UP Mausam Update) ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में तापमान 1 से 2 डिग्री कम होने का अनुमान जताया है जिन जिलों में सुबह हल्की ठंड बनी रहेगी। उनमें सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, बरेली शामिल है।
राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम -
राजस्थान के मौसम (Rajasthan Mausam Update) की बात करें तो यहां तेजी से तापमान बढ़ रहा है और बीते 24 घंटे में बाड़मेर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। IMD के अनुसार, आगामी एक सप्ताह तक अधिकतर भागों में मौसम शुष्क बना रहेगा, जबकि तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान बाड़मेर में सबसे ज्यादा रिकॉर्ड किया गया है।
पश्चिम बंगाल में होगी बरसात -
मौसम विभाग (Aaj ka mausam) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, दक्षिण बंगाल के अलग-अलग इलाकों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा। इसके साथ अगले 7 दिन में उत्तर और दक्षिणी बंगाल के तापमान में खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। दक्षिण बंगाल के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाएं भी चलने का अनुमान है। कोलकाता (Kolkata Mausam Update) में दिनभर आसमान में बादल नजर आएंगे। कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 24 घंटे तक कई जिलों में गरज चमक के साथ बरसात होगी।
तमिलनाडु में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग (IMD Latest Weather Update) की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिणी तमिलनाडु के कुछ हिस्सों और पश्चिमी घाट क्षेत्र में आज से लेकर 1 मार्च तक हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा। इसके साथ ही मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिणी पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे मध्य भागों में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है। यह प्रणाली उत्तर पूर्वी दिशा में बढ़ते हुए धीरे-धीरे कमजोर होगी। इस बीच दक्षिणी केरल तट के पास दक्षिणी पूर्वी अरब सागर में व्याप्त चक्रवर्ती परिसंचरण के आसार बन रहे हैं।
