Weather Update : मौसम लेगा यू टर्न, इन जिलों में तेज हवाओं के साथ होगी बारिश
IMD Weather : देशभर के राज्यों में मौसम करवट बदल रहा है। ठंड का असर खत्म हो चुका है और गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पिछले कई दिनों से आए दिन तापमान में तेजी से बढ़ौतरी हो रही है। जिसकी वजह से फरवरी के महीने में अप्रैल वाली गर्मी का एहसास होने लगा है। इसी बीच मौसम विभाग ने ताजा पूर्वानुमान जारी करते हुए कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईये नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं आने वाले दिनों में वेदर कैसा रहेगा।
HR Breaking News - (Mausam Update)। मार्च का महीना शुरू हो गया है और गर्मी भी कहर बरपा रही है। दिन की शुरूआत तेज धूप के साथ होती है और दोपहर तक तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार जा पहुंचता है। अब मौसम का मिजाज बदलने वाला है। उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र ने 11 मार्च तक के मौसम का जो पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग (Kal ka Mausam) के अनुसार, 8 मार्च रविवार से मौसम बदलने वाला है। आज और कल राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा। 8 मार्च से 11 मार्च तक राज्य के कई जिलों में गरज चमक के साथ बरसात होगी और बर्फबारी होने का भी अनुमान जताया गया है।
इन जिलों में होगी हल्की बारिश -
मौसम विभाग (Aaj ka Mausam) के ताजा अपडेट के अनुसार, 8 मार्च को उत्तराखंड के तीन जिलों उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं पर बहुत हल्की से हल्की बारिश देखने को मिलेगी। इस दौरान गर्जना के साथ बिजली चमकेगी। 4000 मीटर या उससे ज्यादा ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी होने का अनुमान है। राज्य के बाकी 10 जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।
8 से 11 मार्च तक इन जिलों में तेज बारिश और बर्फबारी का अलर्ट -
मौसम विभाग (IMD Weather) के अनुसार, सोमवार 9 मार्च को बारिश और बर्फबारी के लिहाज से 2 और जिले जुड़ जाएंगे। इस दिन राज्य के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के अलावा रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में कहीं-कहीं पर बहुत बारिश हो सकती है। 9 मार्च के राज्य के 3800 मीटर और इससे ज्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में जारेदार बर्फबारी देखने को मिल सकती है।
3800 मीटर और उससे ऊंचे स्थानों पर गिरेगी बर्फ -
मंगलवार 10 मार्च को भी बारिश और बर्फबारी का दौर लगातार जारी रहेगा। इस दिन उत्तराखंड (Uttarakhand Weather) के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में बारिश और बर्फबारी होने का अलर्ट जारी किया गया है। बर्फबारी 3800 मीटर और उससे ऊंचाई वाले इलाकों में होगी। 11 मार्च को भी 10 मार्च जैसा ही मौसम रहेगा।
24 घंटे में यहां बढ़ा तापमान -
मौसम विभाग (weather update) ने ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है कि पिछले 24 घंटे में उत्तराखंड के मैदानी इलाके में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा से लेकर अत्यंत ज्यादा और पर्वतीय इलाकों में सामान्य से काफी ज्यादा से लेकर अत्यंत अधिक रहा है। इसके साथ ही बताया गया है कि अगले 2 से 3 दिन में उत्तराखंड (Uttarakhand Weather) में कई स्थानों पर अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 1 से 2 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है।
सभी धामों में माइनस में पारा -
उत्तरकाशी जिले में ही स्थित यमुनोत्री धाम में अधिकतम तापमान 6° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान -3° सेल्सियस है। केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) में अधिकतम तापमान फ्रीजिंग प्वाइंट से सिर्फ 1 डिग्री ऊपर है. यहां अधिकतम तापमान 1° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान -8° सेल्सियस है। दरअसल केदारनाथ से लगकर मंदाकिनी नदी बहती है। ये नदी पहाड़ से पिघले बर्फ से ठंडक लेकर आती है।
बदीरनाथ धाम (Badrinath Dham) का हाल भी केदारनाथ जैसा ही है। यहां अधिकतम तापमान 1° सेल्सियस और न्यूनतम तपमान -7° सेल्सियस है। बदरीनाथ धाम अलकनंदा नदी के तट पर है। अलकनंदा सतोपंथ ग्लेशियर की बर्फ की ठंडक लेकर आती है। गौरतलब है कि उत्तराखंड की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू होने जा रही है. ये यात्रा 6 महीने तक चलेगी।
