22 अक्टूबर 2026 तक हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम, जान लें कब होगी बारिश
Haryana ka 22 October 2026 tak ka Mausam : उत्तर भारत के राज्य में मौसम करवट बदल रहा है। पिछले कई दिनों से जारी बारिश का सिलसिला अब रख चुका है, जबकि कुछ राज्यों में बारिश होने की संभावना है। हरियाणा में गुलाबी ठंड में दस्तक दे दी है। तापमान में भारी गिरावट आई है दिन के समय भी ठंड महसूस होने लगी है। मौसम विभाग ने ताजा पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि हरियाणा में 22 अक्टूबर तक मौसम का मिजाज कैसा रहेगा। चलिए खबर में जानते हैं -
HR Breaking News - हरियाणा में इस बार मानसून की कम बरसात हुई है, लेकिन मानसून (monsoon update) की विदाई के बाद प्रदेश के कई जिलों में जमकर बादल बरसे हैं। कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई है जिससे तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली है। अब सुबह और शाम ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार हरियाणा में अब अगले कई दिनों तक मौसम साफ रहेगा।
22 अक्टूबर तक हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम - (kal ka mausam)
मौसम विभाग के अनुसार दिन भर धूप खिली रहेगी। सुबह और शाम के समय ठंड का असर बढ़ेगा। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में 22 अक्टूबर (22 October tak ka Mausam) तक तेज आंधी तूफान के साथ बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। इस अवधि में मौसम शुष्क रह सकता है इस दौरान हवा की गति में भी बदलाव देखने को मिलेगा।
हरियाणा में बदलेगी हवा की दिशा -
कृषि मौसम विज्ञान विभाग (Haryana me barish) के अध्यक्ष डॉ. मदन कीचड़ के मुताबिक, आने वाले दिनों में दवाओं की दिशा उत्तर पूर्वी से उत्तर पश्चिम हो सकती है। इसके प्रभाव से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, जबकि रात के तापमान में गिरावट आएगी। दोपहर के समय गर्मी और सुबह शाम के समय ठंड का एहसास होगा।
प्रदेश में आंधी और बारिश का अलर्ट नहीं- (Mausam Update)
मौसम विभाग (IMD weather) केंद्र चंडीगढ़ के मुताबिक, अगले 7 दिन हरियाणा के लिए कोई भी आंधी तूफान या तेज बारिश को लेकर चेतावनी जारी नहीं की गई है। फिलहाल बारिश की गतिविधियों में कमी आई है और मौसम साफ बना हुआ है सुबह की शुरुआत तेज धूप के साथ हो रही है।
तापमान में बड़ा बदलाव -
मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार, 17 अक्टूबर को हरियाणा में फरीदाबाद सबसे गर्म जिला रहा। यहां अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसके अलावा महेंद्रगढ़ में अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री, हिसार में 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अंबाला में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री, करनाल में 31 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 29.4 डिग्री और नारनौल में 29 डिग्री सेल्सियस रहा है।
अब प्रदेश में दिन के मुकाबले रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। 17 अक्टूबर को हिसार में न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस, नारनौल में 17 डिग्री, अंबाला में 18.2 डिग्री, रोहतक में 18 डिग्री सेल्सियस रहा है। गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री, फरीदाबाद में 20.6 डिग्री रहा है।
कृषि कार्यों के लिए लिहाज से अगले 5 दिन बेहतर -
मौसम विभाग (Mausam Update) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, हरियाणा में 22 अक्टूबर 2026 तक मौसम शुष्क बना रहेगा। ऐसे में कृषि कार्यों के लिहाज से यह दिन बेहतर रहेंगे। बारिश की संभावना कम रहने से खेतों में चल रहे कार्य बाधित नहीं होंगे। सरसों की बिजाई का मौसम भी अनुकूल है।
