1 नवंबर 2026 तक कैसा रहेगा मौसम, इन 10 राज्यों में होगी बारिश
1 November 2026 tak ka Mausam - देश भर में मौसम पूरी तरह से बदल गया है। गर्मियों का सीजन खत्म हो गया है और ठंड में दस्तक दे दी है। इस बीच बारिश का दौर भी जारी है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले कई दिनों तक देश के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक के साथ तेज बरसात होने का अनुमान है। चलिए नीचे खबर में जानते हैं 1 नवंबर 2026 तक मौसम कैसा रहेगा।
HR Breaking News - भारतीय मौसम विभाग ने एक बार फिर बारिश को लेकर नया अपडेट जारी कर दिया है। कुछ दिनों से देश के कई हिस्सों में तेज आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने से तापमान नीचे आया है और दिन के समय भी ठंड महसूस होने लगी है। मौसम विभाग (Mausam ki jankari) की ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 1 नवंबर तक रुक-रुक कर बारिश होने के संकेत मिल रहे हैं।
24 घंटे में खूब बरसा पानी -
मौसम विभाग (Mausam Update) के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में तमिलनाडु में सबसे ज्यादा 120 से 200 मिली मीटर बारिश रिकार्ड की गई है। इसके अलावा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा केरल में 70 से 110 मिली मीटर पानी बरसा है।
मध्य भारत के राज्यों में इस दिन होगी बारिश -
आईएमडी (IMD Rain Alert) के अपडेट के मुताबिक, मध्य भारत के पश्चिमी मध्य प्रदेश में 28 से 31 अक्टूबर, पूर्वी मध्य प्रदेश में 27 अक्टूबर और 31 अक्टूबर से 1 नवंबर, विदर्भ में 27 अक्टूबर और 30 से 31 अक्टूबर तथा छत्तीसगढ़ में 28 अक्टूबर और 31 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच मेघ गर्जन के साथ हल्की बरसात होने की संभावना है।
वहीं 28 से 30 अक्टूबर के बीच पूर्वी मध्य प्रदेश (MP ka Mausam), 28 से 29 अक्टूबर के बीच विदर्भ, 29 से 30 अक्टूबर के बीच छत्तीसगढ़ में तेज आंधी तूफान के साथ व्यापक बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज आंधी चलने का अनुमान जताया है।
पूर्वी भारत में बिजली, आंधी और तेज बारिश का अलर्ट -
पूर्वी भारत में भी मौसम बदल रहा है मौसम विभाग (Mausam Update) ने 26 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, 29 से 30 अक्टूबर को उप हिमालय पश्चिम बंगाल और सिक्किम में, 28 से 29 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल में, 28 से 30 अक्टूबर को झारखंड में, 29 से 31 अक्टूबर को बिहार में, 27 से 30 अक्टूबर को उड़ीसा में मेघ गर्जन और बिजली कड़कने के साथ तेज बारिश आने के संकेत दिए हैं।
वहीं 28 अक्टूबर और 31 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच उप हिमालय पश्चिम बंगाल और सिक्किम, 27 अक्टूबर और 30 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच पश्चिम बंगाल, 27 अक्टूबर और 31 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच झारखंड, 28 अक्टूबर से 1 नवंबर को बिहार में, 26 अक्टूबर और 31 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच उड़ीसा में काले बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर हल्की बरसात हो सकती है।
पूर्वोत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम -
पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश में 30 अक्टूबर से 1 नवंबर, असम और मेघालय में 27 अक्टूबर से 1 नवंबर (1 November tak ka mausam) तथा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 26 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच अलग-अलग स्थान पर हल्की से मध्य बरसात देखने को मिलेगी। 27 से 29 अक्टूबर के बीच असम और मेघालय, 26 से 29 अक्टूबर के बीच नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में तेज आंधी चलने और बिजली गिरने की आशंका है। मौसम विभाग ने 30 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच असम और मेघालय तथा 28 अक्टूबर को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।
उत्तर पश्चिम भारत में फिर से बारिश का दौर शुरू -
उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में बारिश का सिलसिला 1 नवंबर 2026 तक जारी रह सकता है। मौसम विभाग (kal ka mausam) के ताजा अपडेट के अनुसार, 29 से 30 अक्टूबर के दौरान हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर, 28 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच उत्तराखंड में बरसात होगी।
28 से 31 अक्टूबर के दौरान हरियाणा (Haryana weather), चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, 29 से 31 अक्टूबर के दौरान पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 28 अक्टूबर को और 31 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश में तथा 29 अक्टूबर से 30 अक्टूबर के दौरान पश्चिमी राजस्थान में बादल बरसेंगे। 29 से 30 अक्टूबर के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश में तेज तूफानी हवाओं के साथ अति भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है
पश्चिमी भारत में कम बारिश - (Barish Alert)
पश्चिमी भारत में मौसम शांत बना हुआ है। इसलिए काफी दिनों से बहुत कम बरसात दर्ज की गई है। 28 से 30 अक्टूबर के दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में हल्की बरसात होगी। 29 अक्टूबर को कोंकण और गोवा में तथा 28 से 30 अक्टूबर के दौरान मध्य महाराष्ट्र में गरज- चमक के साथ भारी बरसात हो सकती है। कुछ जगहों पर बिजली गिरने की भी आशंका है हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक जाएगी।
