15 अक्टूबर 2026 तक कैसा रहेगा मौसम
15 October 2026 tak ka Mausam - देश भर में मौसम के अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं। कुछ जगहों पर बारिश का सिलसिला थम गया है। और सर्दी ने दस्तक दे दी है, लेकिन कई राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से फिर से बारिश का दौर शुरू होगा। मौसम विभाग ने 15 अक्टूबर 2026 तक के मौसम को लेकर ताजा पूर्वानुमान जारी किया है और 10 से ज्यादा राज्यों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। चलिए खबर में जानते हैं -
HR Breaking News - भारतीय मौसम विभाग ने एक बार फिर से देश के कई राज्यों में गरज- चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से कई राज्यों में झमाझम बरसात होगी। पिछले 24 घंटे में भी कई जगहों पर बारिश दर्ज की गई है। तमिलनाडु, असम, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश में सबसे ज्यादा 70 से 110 मिलीमीटर बारिश हुई है।
उत्तर पश्चिम भारत के इन राज्यों में होगी बारिश - (Kal ka Mausam)
मौसम विभाग (Mausam Update) के अनुसार उत्तर पश्चिम भारत के जम्मू कश्मीर में 9 से 11 और 14 से 15 अक्टूबर, हिमाचल प्रदेश में 9 से 15 अक्टूबर, उत्तराखंड में 10 से 15 अक्टूबर के दौरान कई जगहों पर गरज- चमक के साथ हल्की बरसात होने की संभावना है।
हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब में 9 से 15 अक्टूबर, पश्चिम उत्तर प्रदेश में 9 से 11 अक्टूबर, पूर्वी उत्तर प्रदेश (UP Weather Update) में 9 से 10 अक्टूबर, पश्चिमी राजस्थान में 10 से 11 और 13 से 14 अक्टूबर, पूर्वी राजस्थान में 10 से 11 अक्टूबर को कई जगहों पर बारिश देखने को मिलेगी। इसके अलावा उत्तराखंड में 9 अक्टूबर को कई जगहों पर आंधी-तूफान बिजली कड़कने और 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज आंधी चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है।
मध्य भारत में कैसा रहेगा मौसम - (IMD Weather)
मध्य भारत के मौसम की बात करें तो पूर्वी मध्य प्रदेश (MP me Barish) में 9 से 10 अक्टूबर, छत्तीसगढ़ में 12 से 15 अक्टूबर को कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है। पूर्व मध्य प्रदेश में 9 से 10 अक्टूबर को कई जगहों पर तेज आंधी तूफान और बिजली गिरने की आशंका है। कई क्षेत्रों में बारिश होने से तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा।
पूर्वी भारत में इस दिन होगी बारिश - (IMD Rain Alert)
पूर्वी भारत के अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 9 अक्टूबर और 12 से 15 अक्टूबर, उप हिमालय पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 10 से 11 अक्टूबर, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिमी बंगाल में 9 से 10 अक्टूबर और 14 से 15 अक्टूबर, झारखंड (Jharkhand mausam update) में 9 से 10 अक्टूबर, बिहार में 9 से 11 अक्टूबर और 15 अक्टूबर उड़ीसा में 9 से 15 अक्टूबर के दौरान कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। इसके अलावा 10 से 11 अक्टूबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में, उप हिमालय पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 9 अक्टूबर को कई जगह पर व्यापक बारिश होने का अनुमान है।
पूर्वोत्तर भारत में 15 अक्टूबर 2026 तक बारिश का अलर्ट -
पूर्वोत्तर भारत में भी बारिश का सिलसिला अगले कई दिनों तक जारी रहेगा। मौसम विभाग ने 9 से 10 अक्टूबर के दौरान अरुणाचल प्रदेश में कई जगहों पर व्यापक बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। अरुणाचल प्रदेश में 11 से 15 अक्टूबर, असम, मेघालय में 9 से 11 और 13 से 15 अक्टूबर (15 October tak ka mausam), नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 9 से 15 अक्टूबर के दौरान हल्की बरसात होगी।
मौसम विभाग ने इन सभी राज्यों में 9 से 10 अक्टूबर के बीच आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका जताई है। खराब वेदर के चलते मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है।
