hrbreakingnews.com

14 अक्टूबर 2026 तक कैसा रहेगा मौसम 

14 October 2026 tak ka Mausam - देश के सभी राज्यों में मौसम का अलग-अलग रूप देखने को मिल रहा है। मानसून की विदाई के बाद ठंड ने दस्तक दे दी है। दिन और रात के तापमान में गिरावट आई है जिससे ठंड महसूस होने लगी है। इस बीच कई राज्यों में बारिश का सिलसिला शुरू होने वाला है। मौसम विभाग ने 14 अक्टूबर 2026 तक कई राज्यों में गरज चमक के साथ आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। चलिए खबर में जानते हैं -

 
14 अक्टूबर 2026 तक कैसा रहेगा मौसम 

HR Breaking News - भारतीय मौसम विभाग ने हाल ही में 14 अक्टूबर 2026 तक के मौसम को लेकर ताजा पूर्वानुमान जारी किया है। आईएमडी के अनुसार, अगले 5 से 6 दिन में देश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। पिछले 24 घंटे में भी काफी जगहों पर जमकर बादल बरसे हैं। सबसे ज्यादा उत्तराखंड, बिहार, उड़ीसा, झारखंड (Jharkhand mausam) में 70 से 110 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है।

उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में इस दिन होगी तेज बारिश - 


मौसम विभाग (IMD Weather) के अनुसार, उत्तर पश्चिम भारत के जम्मू कश्मीर में 8 और 10 अक्टूबर, उत्तराखंड (Uttarakhand mausam) में 9 अक्टूबर को कई जगहों पर गरज- चमक और तेज आंधी तूफान के साथ बहुत भारी बरसात होने की संभावना है। इसके अलावा जम्मू कश्मीर में 9 अक्टूबर 11 अक्टूबर और 13 से 14 अक्टूबर हिमाचल प्रदेश में, 13 से 14 अक्टूबर उत्तराखंड में 8 अक्टूबर और 10 से 14 अक्टूबर के बीच कई जगहों पर हल्की बरसात होगी।

हरियाणा (haryana ka mausam), चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब में 8 से 14 अक्टूबर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 8 से 11 अक्टूबर, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 8 से 10 अक्टूबर, पश्चिमी राजस्थान में 11 से 12 अक्टूबर और पूर्वी राजस्थान (rajasthan weather) में 12 अक्टूबर को कुछ जगहों पर हल्की बरसात देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर में 8 से 9 अक्टूबर के बीच तेज आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है।

मध्य भारत के इन राज्यों में होगी बारिश - (kal ka mausam)


मध्य भारत में भी मौसम करवट बदल रहा है। यहां मौसम विभाग (Mausam Update) ने पूर्वी मध्य प्रदेश में 8 से 11 अक्टूबर, छत्तीसगढ़ में 8 से 9 अक्टूबर और 14 अक्टूबर को कई जगहों पर बारिश की चेतावनी जारी की है। छत्तीसगढ़ में 8 अक्टूबर को आंधी-तूफान बिजली कड़कने और 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने का अलर्ट जारी किया है। 11 अक्टूबर को पूर्वी मध्य प्रदेश (MP Rain Alert) में तेज तूफानी हवाई चलेगी।

पूर्वी भारत में 14 अक्टूबर तक बारिश की संभावना - (IMD Weather)

पूर्वी भारत के मौसम की बात करें तो यहां अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 8 से 9 अक्टूबर और 12 से 14 अक्टूबर, उप हिमालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 10 से 11 अक्टूबर, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम में, बंगाल में 9 से 10 अक्टूबर और 14 अक्टूबर, झारखंड (Jharkhand ka Mausam) में 9 से 10 अक्टूबर, बिहार (Bihar Weather) में 8 से 11 अक्टूबर, उड़ीसा में 8 से 14 अक्टूबर के दौरान हल्की से मध्य बरसात होने की संभावना है। 10 से 11 अक्टूबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में बहुत भारी बरसात हो सकती है। झारखंड में भी आज व्यापक बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। इन इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलेगी।

पूर्वी भारत में बरसेंगे बादल - (kal ka mausam)

पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश में 8 से 10 अक्टूबर, असम, मेघालय में 8 से 11 अक्टूबर और 13 से 14 अक्टूबर (14 October ka mausam), नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 8 से 14 अक्टूबर को कहीं-कहीं हल्की बरसात देखने को मिलेगी। अरुणाचल प्रदेश में 8 अक्टूबर, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 8 से 9 अक्टूबर को कई जगहों पर तेज आंधी तूफान और बिजली गिरने की आशंका है।