hrbreakingnews.com

18 नवंबर 2026 तक कैसा रहेगा मौसम 

18 November 2026 tak ka Mausam - देश भर में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। कहीं ठंड पड़ रही है तो कई जगहों पर अभी भी बारिश जा रही है। मौसम विभाग ने 18 नवंबर तक के मौसम को लेकर ताजा पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान देश के 8 से ज्यादा राज्यों में तेज आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। चलिए जानते हैं - 

 
18 नवंबर 2026 तक कैसा रहेगा मौसम 

HR Breaking News - मौसम विभाग के नए अपडेट के अनुसार 18 नवंबर तक देश के अलग-अलग राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। पिछले 24 घंटे में भी कई जगहों पर बारिश हुई है। असम और मेघालय में कुछ जगहों पर तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि हुई है। मौसम विभाग के अनुसार कश्मीर संभाग और उसके आसपास के इलाकों में एक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) एक्टिव हो गया है जिसकी वजह से आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। निचले वायुमंडल में मन्नार की खाड़ी और उसके आसपास के इलाकों में चक्रवाती परिसंचरण भी बना हुआ है।


उत्तर पश्चिम भारत में अगले एक हफ्ते कैसा रहेगा मौसम - 


मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिम भारत के जम्मू कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद में 12 से 13 नवंबर के बीच तेज आंधी तूफान के साथ बहुत भारी बरसात की चेतावनी जारी की है। 14 से 15 नवंबर के बीच और 12 से 15 नवंबर के दौरान हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड (Uttarakhand ka Mausam) में हल्की से मध्य बरसात देखने को मिलेगी। 

पंजाब में (Punjab ka Mausam) 12 से 13 नवंबर, पश्चिमी राजस्थान में 14 से 15 नवंबर को बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने जम्मू कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद में 12 से 14 नवंबर के बीच तेज आंधी तूफान और बिजली गिरने की आशंका जताई है। इस दौरान हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटातक रह सकती है। 


पूर्वी भारत के राज्यों में बरसात का अलर्ट - 


पूर्वी भारत के मौसम की बात करें तो अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 12 से 18 नवंबर के बीच जमकर बादल (Barish ka alert) बरसेंगे। 12 से 16 नवंबर के बीच तेज आंधी तूफान और बिजली गिरने की आशंका है। हवा की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। खराब वेदर के चलते मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। 

पूर्वोत्तर भारत में फिर शुरू होगी बारिश - 

पूर्वोत्तर भारत में भी मौसम करवट बदल रहा है। एक बार फिर कई राज्यों में बारिश देखने को मिलने वाली है। मौसम विभाग (IM Weather) के अनुसार 12 नवंबर और 15 से 17 नवंबर के बीच अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, असम तथा 12 नवंबर और 16 से 18 नवंबर के बीच नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में बिजली कड़कने के साथ हल्की से मध्य बरसात होगी। मेघालय में आज कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। 

पश्चिम, मध्य और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में साफ रहेगा मौसम -


पश्चिम, मध्य और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में मौसम साफ बना हुआ है। मौसम विभाग (Mausam Update) ने यहां किसी भी राज्य में तेज आंधी तूफान और अति भारी बरसात को लेकर कोई विशेष अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि कुछ जगहों पर बदले नजर आ सकते हैं, लेकिन भारी बारिश का अनुमान नहीं है।