28 नवंबर 2026 तक कैसा रहेगा मौसम
28 November 2026 tak ka mausam - नवंबर महीने में मौसम में बड़ा बदलाव आया है। बारिश की गतिविधियां काम हो गई है और सर्दी पड़ने लगी है, लेकिन इसके बावजूद कुछ राज्यों में बारिश का सिलसिला अभी भी जारी है। मौसम विभाग ने हाल ही में ताज पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि 28 नवंबर तक 5 से ज्यादा राज्यों में बारिश होगी।
HR Breaking News - भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आंधी बारिश के बाद अब कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का सामना करना होगा। दिसंबर का महीना शुरू होने वाला है और ठंड में अभी से अपना असर दिखना शुरू कर दिया है। पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में तापमान घट गया है जिससे दिन में भी ठंड महसूस हो रही है। पिछले 24 घंटे में पंजाब (punjab weather), हिमाचल प्रदेश, उड़ीसा के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा दर्ज किया गया है। यहां दृश्यता 50 से 199 मी टर रही है। वहीं उड़ीसा कोल्हापुर और भुवनेश्वर, हिमाचल प्रदेश, सुंदर नगर, पंजाब, अमृतसर में भी घना कोहरा छाया रहा।
दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के राज्यों में होगी बरसात -
दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकाल में 22 से 23 नवंबर (aaj ka mausam) और 27 से 28 नवंबर तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, केरल, माहे तथा रायलसीमा में 22 से 28 नवंबर, लक्षद्वीप में 22 से 24 नवंबर और 27 से 28 नवंबर तटीय कर्नाटक में, 24 से 28 नवंबर दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में, 23 से 28 नवंबर तेलंगाना में, 24 से 26 नवंबर के दौरान अलग-अलग जगह पर हल्की से मध्य बरसात हो सकती है।
23 से 28 नंबर के बीच कराईकाल, तमिलनाडु, पुडुचेरी में, 23 से 26 नवंबर (26 november ka mausam) के बीच तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा में तेज आंधी तूफान के साथ बिजली गिरने की आशंका है और बहुत भारी बरसात हो सकती है।
उत्तर पश्चिम भारत में बदलेगा मौसम -
उत्तर पश्चिम भारत के पूरे उत्तर प्रदेश (UP Mausam Update) में 22 से 23 नवंबर के बीच कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा सभी राज्यों में मौसम साफ बना रहेगा। ठंड का असर बढ़ सकता है और सुबह-शाम कोहर नजर आएगा।
पूर्वी भारत के राज्यों में बारिश की संभावना -
पूर्वी भारत के अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 22 से 23 नवंबर (kal ka Mausam) के बीच कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बरसात होगी। 24 से 28 नवंबर के बीच अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 22 से 23 नवंबर के बीच गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, झारखंड, यूपी, हिमालय, पश्चिम बंगाल में, बिहार में 22 नवंबर को कुछ जगह पर बरसात हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा गिरफ्तार से तेज हवा चलेगी और कई इलाकों में बिजली गिरने की संभावना है। खराब वेदर के चलते मौसम विभाग ने लोगों को सावधान रहने कीसलाह दी है।
उत्तर पूर्व भारत में भारी बारिश का अलर्ट -
उत्तर पूर्व भारत के मौसम (Mausam Update) की बात करें तो यहां अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 22 से 24 नवंबर के बीच बारिश की संभावना जताई गई है। 22 नवंबर को इन सभी राज्यों में अति भारी बरसात होने का भी अनुमान है। इसके अलावा पश्चिम भारत और मध्य भारत में अगले एक हफ्ते तक बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। मौसम साफ रहेगा और घना कोहरा जा सकता है।
